देश में लगातार मौसम का मिजाज बदल रहा है। मौसम विभाग ने भी मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ने के साथ बारिश की भी चेतावनी जारी कर दी है। सर्दी के प्रकोप की यदि बात की जाए तो उत्तर प्रदेश, बिहार और दिल्ली-एनसीआर में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इन सभी जगहों पर अब सुबह-शाम के साथ ही दिन में भी ठंड का एहसास होने लगा है। दिल्ली की बात करें तो बुधवार को सुबह न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो इस मौसम का अभी तक का सबसे कम तापमान है। मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान के 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का पूर्वानुमान जताया है। पूरे उत्तर भारत से लेकर मध्य और पूर्व भारत तक ठंड ने दस्तक दे दी है और तापमान में गिरावट शुरु हो गई है।
कई राज्यों में बारिश का सिलसिला जारी
Latest Weather Update: उत्तर भारत में जहां ठंड की शुरुआत हो चुकी है, वहीं दक्षिण भारत में अब भी बारिश का सिलसिला जारी है। केरल और तमिलनाडु समेत दक्षिण के कई राज्यों में बारिश का दौर जारी है। इसी बीच मौसम विभाग ने एक अलर्ट जारी कर कहा है कि बुधवार को पुडुचेरी, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही रायलसीमा, पुडुचेरी, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में 23 नवंबर को भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी। वहीं देश के अन्य हिस्सों का मौसम शुष्क बना रहेगा और तापमान में गिरावट हो सकती है।
@सोर्स - सोसल मीडिया