एक साल से प्रेमी और प्रेमिका अपने गांव के किसी कोनों में छुपकर हर रोज मिला करते थे। पूरे गांव वाले इस बात को जानते थे। एक दिन रात के अंधेरे में दोनों रोमांस कर रहे थे, इसी दौरान लड़की ने अपने प्रेमी से कहा कि अब बर्दाश्त नहीं हो रहा है। कुछ करो यार। अब शादी कर लो। लेकिन इसी बीच कुछ ग्रामीणों ने नजर उसपर पड़ गई। दोनों एक-दूसरे में खोए हुए थे। फिर क्या था, ग्रामीणों ने पकड़कर दोनों की शादी करवा दी। प्रेम प्रसंग का ये अद्भूत मामला उत्तर प्रदेश के लखीसराय का है।
मिली जानकारी के मुताबिक पीरी बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत लोशघानी गांव में शनिवार की रात गुपचुप तरीके से मिलने के दौरान एक प्रेमी युगल लोगों की नजर से बच न सका। पकड़े जाने पर दोनों की शादी करा दी गई। शादी के बंधन में बंध जाने के बाद दोनों हमेशा के लिए एक दूजे के हो गए। दोनों पक्ष के स्वजनों की मौजूदगी में स्थानीय अभयपुर भगवती स्थान मंदिर में सात फेरे लेकर साथ जीने-मरने की कसमें खाई गई।
@सोर्स - सोसल मीडिया