KOREA :- युंका जिलाध्यक्ष राम सजीला यादव के नेतृत्व में रायपुर पहुँचे पदाधिकारी.. इंडोर स्टेडियम रायपुर संकल्प समारोह में लिया शपथ.. देंखे विडियो

KOREA :- युंका जिलाध्यक्ष राम सजीला यादव के नेतृत्व में रायपुर पहुँचे पदाधिकारी.. इंडोर स्टेडियम रायपुर संकल्प समारोह में लिया शपथ.. देंखे विडियो


@छत्तीसगढ़//कोरिया

भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बी वी छत्तीसगढ़ प्रभारी डॉ पलक वर्मा सह प्रभारी इकबाल सिंह ग्रेवाल, प्रियंका सारसर व प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा, मोनू अवस्थित के निर्देशानुसार युंका कोरिया जिलाध्यक्ष राम सजीला यादव के नेतृत्व में जिले के समस्त पदाधिकारी इंडोर स्टेडियम रायपुर में भारत जोड़ो युवा संकल्प समारोह में शामिल हुए।


युवा कांग्रेसी रायपुर पहुंचे,जहां युवा कांग्रेसियों का मनोबल बढ़ाने के लिए कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव, विधायक गण एवं अन्य कांग्रेस के पदाधिकारी अतिथि के रूप शामिल हुए। देंखे विडियो - - - 👇


कोरिया के सभी नव निर्वाचित पदाधिकारी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए, जिसमे राम सजीला (जिलाध्यक्ष - युवा कांग्रेस), सुमन दुबे, सुजीत सोनी (उपाध्यक्ष - युवा कांग्रेस), अब्दुल इंसार, संतोष सूर्यवंशी (उपाध्यक्ष - युवा कांग्रेस), लवकुश साहू, नागेश्वर यादव (जिला महासचिव), प्रज्ञानंद साहू, शुभम तिवारी, छवि शंकर सिरदार, खेलसाय विश्वकर्मा, तरुण सिंह, सुमित कुमार एवं अन्य साथियों की उपस्थिति में सभी ने शपथ ग्रहण लिया।


To Top