@उत्तर प्रदेश
संभल में शादी के दौरान दूल्हे ने दुल्हन के साथ कुछ ऐसी हरकत कर दी कि दुल्हन आग बबूला हो गई और उसने तुरंत शादी से इनकार कर दिया। पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया है।
उत्तर प्रदेश के संभल में शादी समारोह के दौरान कुछ ऐसा हुआ कि दुल्हन ने शादी से ही इनकार कर दिया। मामला पुलिस तक पहुंचा तो पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुला लिया। पुलिस अब दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश कर रही है। जानकारी के मुताबिक दूल्हे ने जयमाला के तुरंत बाद दुल्हन के साथ अश्लील हरकत कर दी जिसके बाद दुल्हन ने गुस्से मे आकर शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद दोनों पक्षों में विवाद हो गया जो बढ़ते बढ़ते थाने तक पहुंच गया। लड़के वालों का कहना है कि लड़की वालों उन्हें बंधक बनाकर उनसे दस लाख रुपयों की मांग की।
घटना संभल के बहजोई थाना इलाके की है। जानकारी के मुताबिक कस्बा पवांसा के रहने वाले एक शख्स ने अपनी बेटी की शादी बदायूं के थाना बिल्सी निवासी एक शख्स से तय की थी। सोमवार शाम बारात नाचते-गाते पहुंची करीब बारह बजे रात को जयमाला का कार्यक्रम हुआ। इस दौरान दूल्हे के दोस्तों ने मस्ती करते हुए उसे कंधों पर उठा लिया ताकि दुल्हन जयमाला नहीं पहना पाए। दुल्हन के मुताबिक जयमाला डालने के बाद दूल्हे ने सबके सामने उसके साथ अश्लील हरकत कर दी। इस बात से नाराज होकर दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया और वो स्टेज से उतर आई।
विवाद होने के बाद 112 को सूचित किया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों से पिता और उनके कुछ लोगों को थाने बुला लिया और अब खबर है कि पुलिस दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने की कोशिश कर रही है।
@सोर्स - सोसल मीडिया