Aaj Ka Rashifal 19 November 2022: ग्रहों की स्थिति शुभ, मेष, कर्क, कन्या वाले मनाएंगे जश्न, बरसेगी हनुमान जी की कृपा, मातृ करना होगा यह कार्य

Aaj Ka Rashifal 19 November 2022: ग्रहों की स्थिति शुभ, मेष, कर्क, कन्या वाले मनाएंगे जश्न, बरसेगी हनुमान जी की कृपा, मातृ करना होगा यह कार्य


राशिफल-

मेष- शत्रुओं पर आपका दबदबा कायम रहेगा। शत्रु सामने पड़ने की हिमाकत नहीं करेंगे। सेहत आपका नरम रहेगा। प्रेम-संतान पक्ष की स्थिति मध्यम है। व्यापार आपका सही चलता रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।


वृषभ- भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। प्रेम में तू-तू-मैं-मैं के संकेत हैं। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। लिखने-पढ़ने में समय व्यतीत करें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रेम व संतान की स्थिति ठीक ठाक रहेगा। व्यापार सही चलता रहेगा। लाल वस्तु का दान करें।


मिथुन- भूमि-भवन व वाहन की खरीदारी संभव है, लेकिन गृहकलह के भी संकेत हैं। आपस में तू-तू-मैं-मैं के शिकार हो सकते हैं। स्वास्थ्य की स्थिति नरम-गरम रहेगी। संतान व प्रेम पक्ष की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी आपका अच्छा चलता रहेगा। लाल वस्तु का दान करें।


कर्क- व्यावसायिक सफलता मिलने का योग है। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। प्रेम व संतान की स्थिति मध्यम रहेगी। व्यापार भी मध्यम रहेगा। बजरंगबली को प्रणाम करते रहें। स्वास्थ्य में पहले से सुधार होगा। प्रेम व संतान की स्थिति पहले से बेहतर है। व्यापार आपका अच्छा चल रहा है। निवेश करने से बचें। तांबे की वस्तु पास रखना लाभकारी रहेगा।


सिंह- धन का आवक बढ़ेगा। आय में वृद्धि होगी लेकिन निवेश करने से बचें। स्वास्थ्य ठीक है। प्रेम व संतान पक्ष की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। हनुमान जी की पूजा करें।


कन्या- आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। शुभता के प्रतीक बने रहेंगे। जिस चीज की जरूरत होगी, उस चीज की जीवन में उपलब्धता होगी। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार अति उत्तम दिख रहा है। गणेश जी की आराधना करते रहें।


तुला- चिंताकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है। मन परेशान रहेगा। खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगा। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा क्योंकि सिरदर्द और नेत्र पीड़ा इत्यादि सताएगा। अज्ञात भय सताएगा। प्रेम, संतान व व्यापार अच्छा चलता रहेगा। लाल वस्तु का दान करें।


वृश्चिक- आर्थिक मामले सुलझेंगे। शुभ समाचार मिल सकता है। यात्रा में लाभ होगा। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम, संतान व व्यापार बहुत अच्छा दिख रहा है। पीली वस्तु पास रखें।


धनु- शासन सत्ता पक्ष का सहयोग मिलेगा। उच्चाधिकारी प्रसन्न होंगे। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम है। संतान व प्रेम की स्थिति मध्यम है। लेकिन व्यापारिक दृष्टिकोण से यह शुभ समय कहा जाएगा। लाल वस्तु पास रखें।


मकर- स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रेम व संतान पक्ष अच्छा रहेगा। यात्रा में लाभ होगा। भाग्यवश कुछ काम बनेंगे। शुभ समय दिख रहा है। हरी वस्तु पास रखें।


कुंभ- स्वास्थ्य मध्यम है। चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। प्रेम व संतान की स्थिति भी थोड़ी मध्यम है। व्यापार लगभग ठीक चलेगा। गणेश जी की आराधना करते रहें।


मीन- जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी। संतान पक्ष भी अच्छा रहेगा। प्रेम व स्वास्थ्य अति उत्तम रहेगा। हरी वस्तु का दान करें।




@सोर्स - सोसल मीडिया

To Top