प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 22 अक्टूबर को प्रातः 11.00 बजे वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से 10 लाख कर्मियों के लिये भर्ती अभियान-रोजगार मेला का शुभारम्भ करेंगे। समारोह के दौरान 75000 नव नियुक्त कर्मियों को नियुक्ति पत्र सौंपे जायेंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नव नियुक्त कर्मियों को सम्बोधित भी करेंगे
देश भर से चयनित नये कर्मियों को भारत सरकार के 38 मंत्रालय या विभागों में नियुक्त किया जायेगा। नव नियुक्त कर्मी विभिन्न स्तरों पर सरकार में शामिल होंगे, समूह-ए, समूह-बी (राजपत्रित), समूह-बी(अराजपत्रित) और समूह-सी । जिन पदों पर नियुक्तियाँ की जा रही हैं, उनमें केन्द्रीय सशस्त्र बल कार्मिक, उप निरीक्षक, कांस्टेबल, एल.डी.सी., स्टेनो, पी.ए., आयकर निरीक्षक, एम.टी.एस. एवं अन्य सम्मिलित हैं।
ये भर्तियां मंत्रालयों और विभागों द्वारा मिशन मोड में या तो स्वयं या यू.पी.एस.सी., एस.एस.सी., रेलवे भर्ती बोर्ड जैसी भर्ती एजेन्सियों के माध्यम से की जा रही हैं। शीघ्र भर्ती के लिये, चयन प्रक्रियाओं को सरल और तकनीकी रूप से सक्षम बनाया गया है। इस सम्बन्ध में नव नियुक्त कर्मियों को नियुक्ति पत्र सौंपने के लिये देश के विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।
@सोर्स - सोसल मीडिया