सरगुजा जिला (राष्ट्रीय सेवा योजना) नए जिला संगठक दायित्व : प्रोफ़ेसर खेमकरण अहिरवार..ll

सरगुजा जिला (राष्ट्रीय सेवा योजना) नए जिला संगठक दायित्व : प्रोफ़ेसर खेमकरण अहिरवार..ll


छत्तीसगढ़ शासन उच्च शिक्षा विभाग मंत्रालय महानदी भवन पत्र क्रमांक 230/ उ. शि./ राष्ट्रीय सेवा योजना /-258/ 2012 रायपुर दिनांक 30/9/2022 राज्य के विभिन्न जिला मुख्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना का अंशकालीन जिला संगठक की नियुक्ति की गई थी | उस आदेश में निम्नानुसार आंशिक परिवर्तन किया जाता है जिनमें पूर्व में नियुक्त डॉक्टर एस.एन. पांडे जिला- संगठक जिला - सरगुजा के स्थान पर वर्तमान में नियुक्त प्रोफेसर खेमकरण अहिरवार (सहायक प्राध्यापक) फार्मेसी विभाग विश्वविद्यालय शिक्षण विभाग ,संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय सरगुजा, अंबिकापुर को सरगुजा - जिला का जिला संगठन नियुक्त किया जाता है |
भारत सरकार खेल एवं युवा कल्याण मंत्रालय नई दिल्ली द्वारा क्रियान्वित एक केंद्रीय सरकार का योजना है जो कि सभी विश्वविद्यालय, विद्यालय में चलाया जाता है | वर्तमान में प्रोफेसर खेमकरण अहिरवार विश्व विद्यालय शिक्षण विभाग फार्मेसी विभाग में प्रोफेसर के रूप में कार्यरत है ,और विश्वविद्यालय राष्ट्रीय सेवा योजना का कार्यक्रम अधिकारी का दायित्व 14/01/2019 से किया जा रहा है | इनके द्वारा भारत सरकार खेल एवं युवा कल्याण मंत्रालय नई दिल्ली द्वारा 04/01/2021 से 10/01/2021 तक, कार्यक्रम अधिकारी का प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके हैं |
इनके द्वारा स्वच्छ भारत समर इंटर्नशिप प्रोग्राम - 2018 का संचालन किया गया जिनमें विश्वविद्यालय शिक्षण विभाग पूरे जिले में द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ था | साथ ही साथ राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से चिकित्सा के क्षेत्र में विश्वविद्यालय द्वारा गोद ग्राम - हर्रा टिकरा , ग्राम - सलका ग्राम - पंडो नगर, ग्राम - कृष्णापुर में प्रतिवर्ष चिकित्सा शिविर का आयोजन कर लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया निशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया |
    प्रति वर्ष विशेष शिविर के माध्यम से बौद्धिक परिचर्चा में राष्ट्रीय सेवा योजना कार्य के माध्यम से संभाग स्तर में बच्चों को मोटिवेशन करना, उनका मार्गदर्शन करना तथा समाज के प्रति दायित्व का निर्वहन मार्गदर्शन देते रहें | और उन्हें उनके कार्य की वजह से प्रशिक्षित कार्यक्रम अधिकारी को ही जिला संगठन का दायित्व दिया जाता है जिन का कार्य शासन स्तर पर होता है |
संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति ,प्रोफेसर अशोक सिंह ने उन्हें बहुत-बहुत बधाई शुभकामनाएं और आशीर्वाद प्रदान किए हैं विश्वविद्यालय का गोद ग्राम विकास एवं व्यक्तित्व विकास सभी छात्रों को एक नया दिशा की ओर ले जाने के लिए उन्हें शुभकामना दिया है |
कुलसचिव ,विनोद कुमार इक्का ने भी उन्हें शुभकामनाएं आशीर्वचन भी दिए हैं राष्ट्रीय सेवा योजना के लिए प्रोत्साहित कर और उनको प्रशासनिक स्तर पर सभी महत्वपूर्ण कार्यों को करने का भी दायित्व दिया है |
राष्ट्रीय सेवा योजना, सरगुजा संभाग के समन्वयक एस.एन. पांडे ने भी शुभकामनाएं और आशीर्वाद प्रदान किए हैं निश्चित रूप से इन सभी की शुभकामनाओं, आशीर्वचन से सरगुजा जिला में राष्ट्रीय सेवा योजना के 35 इकाइयों में लगभग 5000 स्वयंसेवको को सही दिशा की ओर ले कर जाना है और केंद्र शासन और राज्य शासन की योजनाओं जैसे कि बाल शिशु पोषण, स्वास्थ्य जागरूकता ,स्वच्छता जागरूकता, कोविड-19 से बचाओ अभियान, बेटी - बचाओ बेटी - पढ़ाओ ,जन - धन योजना, ग्रामीण परिवेश में महात्मा गांधी का विचार आदि विभिन्न विषयों को लेकर हमेशा कार्य करने के लिए तत्पर रहेंगे और निश्चित रूप से पूरा सरगुजा संभाग को न केवल राज्य में बल्कि देश में एक नई पहचान दिलाने के लिए तत्पर है |
विश्वविद्यालय में अपना रिसर्च और छात्रों को अध्ययन - अध्यापन के अलावा ,प्रशासनिक कार्यों के अतिरिक्त भी उन्हें दायित्व दिया गया है,|जिला संगठक का निश्चित रूप से यह कार्य उनके द्वारा अच्छे ढंग से किया जाएगा |



 

To Top