Crime - मुंबई से पीछा कर गांव आ गया आशिक, विधवा की हत्या कर लिख दिया लड़की के पिता और भाई का नाम

Crime - मुंबई से पीछा कर गांव आ गया आशिक, विधवा की हत्या कर लिख दिया लड़की के पिता और भाई का नाम


एकतरफा प्यार में एक युवक अपराधी बन गया। लड़की के चक्कर में मुंबई से उसके गांव पहुंच गया। यहां लड़की के पिता और भाई को फंसान के लिए एक विधवा महिला की हत्या करके लड़की के पिता और भाई का नाम लिख दिया।


एकतरफा प्यार में एक युवक अपराधी बन गया। प्यार में बाधक बने लड़की के पिता और भाइयों को फंसाने के लिए अयोध्या के युवक ने रामकोला थाना क्षेत्र के पपउर ग्रामसभा के मेहंदीगंज में 30 वर्षीय विधवा महिला की जान ले ली। महिला की हत्या करने के बाद उसने लाश के बगल में उसी गांव के रहने वाले लड़की के पिता और भाइयों का नाम लिख दिया था। 27 सितंबर की रात हुई इस हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।



पति की मौत के बाद पूजा अपने दो मासूम बच्चे पांच वर्षीय शिवम व दो वर्षीय सुंदरम के अलावा अपनी 20 वर्षीय बहन अंजू के साथ मेहंदीगंज में रहती थी। 27 सितंबर को पूजा की बहन अंजू दोनों बच्चों को लेकर रामकोला थाना क्षेत्र के ही कुस्महा (पूजा के मायके) गई थी और रात हो जाने के कारण वापस नहीं आ सकी। पूजा घर पर अकेली थी। रात में ही किसी ने धारदार हथियार से सिर पर प्रहार कर उसकी हत्या कर दी। सुबह गांव की ही एक लड़की उसके घर गई तो देखा कि पूजा मृत अवस्था में बिस्तर पर पड़ी थी। किसी ने इसकी सूचना रामकोला पुलिस को दी।


रामकोला एसएचओ नीरज राय मौके पर तत्काल पहुंच गए। कुछ ही समय बाद मौके पर एसपी, एएसपी, डॉग स्क्वायड व फॉरेंसिक टीम पहुंच गई थी। पूजा के पिता कांता प्रसाद की तहरीर पर पुलिस ने उसकी सास ज्ञान्ति देवी के अलावा ससुराल पक्ष के लीलावती देवी, रामक्यास, भगवती व महेंद्र के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था।



@सोर्स - सोसल मीडिया 

To Top