प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अर्जुन मोढ़वाडिया कहते हैं कि भाजपा पिछले 27 साल से सत्ता में हैं। भाजपा के खिलाफ लोगों में रोष है। पार्टी इस नाराजगी को वोट में बदलने की कोशिश कर रही है।
कांग्रेस अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभालने के बाद मल्लिकार्जुन खड़गे ने अपने लिए बेहद मुश्किल काम चुना है। अध्यक्ष के तौर पर पार्टी की पहली बैठक में गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम तय करने के बाद अब खड़गे प्रदेश दौरों की शुरुआत भी गुजरात से कर रहे हैं। खड़गे 29 अक्तूबर को नवसारी में आदिवासियों की जनसभा को संबोधित करेंगे। आदिवासी विधानसभा करीब 40 सीट पर असर डालते हैं।
खरगे का नवसारी में पहली जनसभा को संबोधित करना पार्टी की चुनाव रणनीति का हिस्सा है। पार्टी क्षत्रीय, हरिजन, आदिवासी और मुसलिम के साथ इस बार पटेल को भी जोड़ रही है। क्योंकि, दक्षिण गुजरात में आदिवासियों के साथ पटेल समुदाय की अच्छी खासी तादाद है। इसके साथ उत्तर भारतीयों की भी अच्छी खासी संख्या है। पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी दाहोद में 10 मई को आदिवासी रैली को संबोधित कर चुके हैं।
प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अर्जुन मोढ़वाडिया कहते हैं कि भाजपा पिछले 27 साल से सत्ता में हैं। भाजपा के खिलाफ लोगों में रोष है। पार्टी इस नाराजगी को वोट में बदलने की कोशिश कर रही है। इसके लिए 31 अक्तूबर से पांच परिवर्तन यात्राएं शुरू कर रही है। यह यात्राएं सौराष्ट्र एक, सौराष्ट्र दो, उत्तर गुजरात, दक्षिण गुजरात और केंद्रीय गुजरात में निकाली जाएगी। करीब एक सप्ताह चलने वाली यह यात्राएं 175 विधानसभा क्षेत्रों से गुजरेगी।
@सोर्स - सोसल मीडिया