BIG Crime - पति पर हमले की दर्ज कराई FIR, गुस्साई भीड़ ने महिला की पीट-पीटकर कर दी हत्या, 33 लोग गिरफ्तार

BIG Crime - पति पर हमले की दर्ज कराई FIR, गुस्साई भीड़ ने महिला की पीट-पीटकर कर दी हत्या, 33 लोग गिरफ्तार


@ओडिशा//गंजम

पुलिस ऑफिसर ने बताया कि युधिष्ठिर नायक ने बटु नायक के खिलाफ अपशब्द कहने और हमला करने के आरोप में शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने बुधवार रात उसके घर पर हमला कर दिया।


ओडिशा के गंजम जिले में 50 वर्षीय महिला की हत्या करने के आरोप में 33 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला के पति की ओर से एक शिकायत दर्ज करवाई गई थी, जिसमें कहा गया था कि उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह घटना कबीसूर्या नगर थाना क्षेत्र के मधुरचुआ गांव की है।



पुलिस ऑफिसर ने बताया कि  युधिष्ठिर नायक ने बटु नायक के खिलाफ अपशब्द कहने और हमला करने के आरोप में शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने बुधवार रात उसके घर पर हमला कर दिया। अधिकारी ने बताया कि ग्रामीणों ने युधिष्ठिर के परिवार पर जादू-टोना करने का संदेह करते हुए कुछ दिनों पहले उन्हें निशाना बनाया था।


पिता के साथ अस्पताल में थे बेटे

अधिकारी ने बताया, 'हमले के बाद युधिष्ठिर गंभीर रूप से घायल हो गया था। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दोनों बेटे उनके साथ अस्पताल में ही थे। हालांकि, जब वे घर लौटे तो उन्होंने अपनी मां को मृत हालत में पाया। महिला के शव पर हमले के कई निशान हैं। इससे मालूम होता है कि उस पर हमला किया गया है।'



#सोर्स - सोसल मीडिया

To Top