Crime News : महिला के साथ ससुराल वालों की हैवानियत देख सहम उठेगा आपका भी दिल... एक बार जरुर पढ़ें ये ख़बर...

Crime News : महिला के साथ ससुराल वालों की हैवानियत देख सहम उठेगा आपका भी दिल... एक बार जरुर पढ़ें ये ख़बर...

@देहरादून//वेब न्यूज़ डेस्क।
विकासनगर के जीवनगढ़ में ससुराल वालों की हैवानियत की शिकार प्रीति का कोरोनेशन अस्पताल के डॉक्टरों ने इलाज शुरू कर दिया है। महिला के शरीर पर 25 से 30 जख्म देखकर डाक्टर और स्टाफ भी हैरान रह गए। कई जख्म भर गए हैं तो कहीं अभी हरे हैं। डॉक्टरों के मुताबिक महिला के कई जख्म पुराने भी है। जिससे पता चलता है कि महिला का उत्पीड़न काफी समय से किया जा रहा होगा।

मंगलवार देर रात महिला को ईएमओ डॉ मनीष शर्मा ने भर्ती किय। वरिष्ठ रिकंस्ट्रक्टिव एवं बर्न सर्जन डॉक्टर कुश एरन और फिजीशियन डॉक्टर एनएस बिष्ट की देखरेख में उन्हें भर्ती किया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक महिला में खून की कमी भी दिखाई दे रही है। कुछ जांच कराई गई है यदि हीमोग्लोबिन छह से कम आता है तो खून भी चढ़ाया जाएगा। वैसे हालत सामान्य बनी है

स्टाफ ने नहलाया, संवारे बाल :

बर्न वार्ड की सिस्टर रेखा खाती, लक्ष्मी शाह, सुशीला यादव और कर्मचारी नारायण रावत उनकी देखरेख कर रहे हैं। डॉक्टर कुश के निर्देश पर महिला को नहलाया गया काफी दिन से वह नहाई नहीं थी। वही उनके बाल भी ठीक किए गए हैं।

जहां सर में जख्म हैं उनके हिस्से से बाल काटे गए हैं। डॉक्टर कुश के मुताबिक कमर, पेट, सिर लोअर बैक, चेहरे समेत कई जगह पर 25 से 30 घाव हैं।

गुमसुम और सहमी है प्रीति

ससुरालियों के उत्पीड़न का शिकार बनी प्रीति फिलहाल गुमसुम है और ज्यादा बात नहीं कर पा रही है डाक्टर और स्टाफ फिलहाल उसको सामान्य करने की कोशिश कर रहे हैं। मनोचिकित्सक डॉक्टर निशा सिंगला से भी संपर्क कर उनको काउंसलिंग करने के लिए कहा गया है।

उधर महिला आयोग समेत कई सामाजिक संगठनों के लोग और रिश्तेदार एवं परिजन महिला की स्थिति जानने के लिए अस्पताल पहुंचे।


सोर्स : इंटरनेट वेबसाइट।
To Top