16 साल की नाबालिग़ नें स्कुल के शौचालय में दिया बच्चे को जन्म... पैदा होते ही झाड़ियों में फेका...

16 साल की नाबालिग़ नें स्कुल के शौचालय में दिया बच्चे को जन्म... पैदा होते ही झाड़ियों में फेका...

@चेन्नई//वेब न्यूज़ डेस्क।
तमिलनाडु के कुड्डालोर जिले से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। 16 साल की एक लड़की ने स्कूल के शौचालय में बच्ची की जन्म दिया। उसने पेन की मदद से गर्भनाल काट दिया। बच्ची को जन्म देने के बाद लड़की अपने क्लास में आकर बैठ गई। 

घटना चिदंबरम शहर की है :

गुरुवार को यहां के एक सरकारी स्कूल के शौचालय के पास नवजात का शव मिला था। भुवनागरी पुलिस को स्कूल प्रशासन ने सूचना दी थी। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। काफी छानबीन के बाद पुलिस यह पता लगाने में कामयाब रही कि बच्ची को 11वीं कक्षा में पढ़ने वाली एक लड़की ने जन्म दिया था। 

बिना मदद के प्रसव के चलते हुई बच्ची की मौत :

पुलिस ने जब लड़की से पूछताछ की तो उसने यह कबूल कर लिया कि उसने ही बच्ची को जन्म दिया था। उसने कहा कि क्लास के दौरान उसे प्रसव पीड़ा हुई थी। इसके बाद वह शौचालय गई और बच्ची को जन्म दिया। लड़की ने पुलिस को बताया कि उसने पेन से खुद ही गर्भनाल काट दिया था। लड़की ने पुलिस को बताया कि नवजात मृत पैदा हुआ था। वहीं, पुलिस को आशंका है कि नवजात की मौत बिना किसी मदद के प्रवस के चलते हुई होगी। 

लड़की को गर्भवती बनाने वाले की पुलिस कर रही तलाश :

पूछताछ के दौरान लड़की ने बताया कि बच्चे को जन्म देने के बाद वह क्लास रूम में लौट आई थी। उसके परिजनों को इस बात का पता नहीं था कि वह गर्भवती है। पुलिस अब उस व्यक्ति की तलाश में जुटी है, जिसने नाबालिग लड़की को गर्भवती किया।

पुलिस ने लड़की के रिश्तेदारों और गांव के लोगों से पूछताछ की है। दूसरी ओर लड़की को इलाज के लिए पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है।




सोर्स : इंटरनेट वेबसाइट।
To Top