CG :- अखण्ड रामचरित मानस पाठ में झूम उठे ग्राम पोंडीवासी...यज्ञाचार्य पण्डित दानेश्वर मिश्रा ने बताया कि अखंड रामायण पाठ का विशेष लाभ...!!!

CG :- अखण्ड रामचरित मानस पाठ में झूम उठे ग्राम पोंडीवासी...यज्ञाचार्य पण्डित दानेश्वर मिश्रा ने बताया कि अखंड रामायण पाठ का विशेष लाभ...!!!

PIYUSH SAHU (BALOD)
@छत्तीसगढ़
     बालोद जिला से 12 किलोमीटर दूर ग्राम पोंडी में विगत 30 वर्ष से सावन में अखंड रामचरित मानस पाठ होती आ रही है। ग्राम प्रमुख श्री कचरू सिन्हा ,देवसिंग साहू,हेमुराम साहू, जितेंद्र गुप्ता ने बताया कि ग्राम विकास समिति एवं समस्त ग्रामवासी के सहयोग से प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष स्वाति नक्षत्र अष्टमी तिथि दिनांक 5 अगस्त से वैदिक पूजा पाठ से मानस की शुरूआत हुई और तीन दिन सभी महिला पुरूष युवा साथी सहित बच्चों ने बढ़कर पाठ किया वही अंतिम दिन हवन पूर्णाहुति एवं संगीतमय महाआरती प्रसादी वितरण के साथ पूर्ण हुआ।
 यज्ञाचार्य पण्डित दानेश्वर मिश्रा ने बताया कि अखंड रामायण पाठ का विशेष लाभ
पारिवारिक सुख-शांति और समृद्धि की प्राप्ति समस्त मनोकमानाओं की पूर्ति शीघ्र विवाह एवं संतान सुख की प्राप्ति जीवन से जुड़े दु:खों को दूर करने और रोगों से मुक्ति मिलती है जीवन की मंगल कामना के लिए किया जाने वाला यह पाठ अत्यंत ही शुभ फलदायक है। जीवन की किसी भी शुभ शुरआत के लिए जनमानस को अखंड रामायण का पाठ अवश्य करना चाहिए । जिस घर में प्रतिदिन रामायण का पाठ होता है। उस घर पर भगवान शिव , श्रीराम जी, सीता जी, श्री हनुमानजी, शनिदेव, नव ग्रह, 33 कोटि देवी देवताओं की सदैव कृपा रहती है। उस घर से दरिद्रता भाग जाती है, उस परिवार का यश बढ़ने लगता है, उस घर पर साक्षात माँ लक्ष्मी जी की कृपा बनी रहती है।
To Top