CG हैवानियत - पांच वर्षीय बच्ची को चॉकलेट का लालच देकर किया बलात्कार, 17 वर्षीय लड़का पुलिस के हिरासत में.. सुबह करीब नौ बजे..!!

CG हैवानियत - पांच वर्षीय बच्ची को चॉकलेट का लालच देकर किया बलात्कार, 17 वर्षीय लड़का पुलिस के हिरासत में.. सुबह करीब नौ बजे..!!

 


राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में पांच वर्षीय बच्ची से बलात्कार के आरोप में पुलिस ने 17 वर्षीय एक लड़के को हिरासत में लिया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। लड़का बच्ची को चॉकलेट दिलाने के बहाने अपने घर ले गया था।

राजनांदगांव जिले के पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यहां बताया कि जिले के डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र में पांच वर्षीय बच्ची से बलात्कार के आरोप में पुलिस ने 17 वर्षीय एक लड़के को हिरासत में लिया है। आरोपी लड़के को बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि बच्ची जब शुक्रवार की सुबह करीब नौ बजे अपने घर के बाहर खेल रही थी तब लड़का वहां पहुंचा और चॉकलेट देने के बहाने उसे अपने घर ले गया और वहां उसके साथ कथित तौर पर बलात्कार किया।

To Top