दुखद :- भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष और भाजपा मंडल उपाध्यक्ष विशाल कमरा ने जहर निगलकर खुदकुशी कर ली, सुसाइड नोट भी लिखा है लेकिन..!!

दुखद :- भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष और भाजपा मंडल उपाध्यक्ष विशाल कमरा ने जहर निगलकर खुदकुशी कर ली, सुसाइड नोट भी लिखा है लेकिन..!!

 


भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष और भाजपा मंडल उपाध्यक्ष विशाल कमरा (37) ने सोमवार की दोपहर को अपने घर पर जहर निगलकर खुदकुशी कर ली। दवा निगलने से पहले उसने सुसाइड नोट भी लिखा है लेकिन उसमें किसी व्यक्ति को जिम्मेदार नहीं ठहराया है।

सुसाइड नोट के अनुसार वे पिछले लंबे समय से परेशान चल रहा था।

थाना सिटी पुलिस ने सुसाइड नोट, मोबाइल फोन और एक काले रंग की शीशी को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। बता दें कि विशाल कमरा भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भी रहे हैं। बताते हैं कि दोपहर को घर पर काम करने वाली नौकरानी ने उन्हें गंभीर हालत में पड़े देखा तो तुरंत उनके भाई के परिवार के लोगों को सूचित किया।

परिजन उसे एक निजी अस्पताल में लेकर गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद उसके शव को जिला सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। इस घटना की सूचना मिलते ही शहर के तमाम भाजपा नेता अस्पताल में एकत्र होना शुरू हो गए। थाना सिटी के एएसआई बलदेव सिंह भी मौके पर पहुंचे। एएसआई बलदेव सिंह ने बताया कि घटनास्थल से सुसाइड नोट के अलावा एक काले रंग की खाली शीशी मिली है, जिसे कब्जे में ले लिया है। मोबाइल फोन को भी कब्जे में लिया है। 

सुसाइड नोट में लेनदारों का किया जिक्र 

मृतक विशाल कमरा ने अपनी पत्नी एवं बच्चों के नाम लिखे सुसाइड नोट में लिखा है कि उसने जिंदगी में कभी कोई बुरा काम नहीं किया लेकिन किस्मत ने साथ नहीं दिया। लगातार 25 वर्ष से परेशान चल रहा हूं। काम नहीं चल रहा था। लाखों रुपये काम में लगा दिया। दुकान की उगाही सात-आठ लाख रुपये की है। 

To Top