Balod :- वेतन विसंगति सुधारने 21 से काम बंद कर मैदान में स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी...-

Balod :- वेतन विसंगति सुधारने 21 से काम बंद कर मैदान में स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी...-

PIYUSH SAHU (BALOD)
@रायपुर
स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी का ग्रेड पे 2200 है जबकि अन्य कर्मचारियों का ग्रेड पे जो पहले 1900 या 2200 होता था सबको 2400 या 2800 किया जा चुका है लेकिन स्वास्थ्य विभाग की निष्क्रियता के चलते स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी अब तक 2200 ग्रेड पे का दंश झेल रहे है ।
      ज्ञात हो की केंद्रीय वेतनमान में 2200 ग्रेड पे का स्लैब ही नही है छत्तीसगढ़ में कुछ ही कैडर 2200 ग्रेड पे में थे लेकिन सभी का विसंगति दूर किया जा चुका है लेकिन स्वास्थ्य संयोजक का अब तक कोई विसंगति सुधार नहीं हुआ है साथ ही इनका प्रमोशन पद सुपरवाइजर जिनको 2400 ग्रेड पे और ब्लॉक प्रशिक्षक अधिकारी (पोस्ट ग्रेजुएट )का 2800 ग्रेड पे है जबकि किसी भी विभाग में पोस्ट ग्रेजुएट होने पर ग्रेड पे 4200 से कम नही है लेकिन स्वास्थ्य विभाग में अधिकारियों और विभाग के सुस्त कार्यवाही के चलते वेतन विसंगति बरकरार है ।

कर्मचारी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष टार्जन गुप्ता ने कहा कि इस बार वेतन विसंगति को दूर करने का सभी 15000 स्वास्थ्य संयोजक ने मन बना लिया है और 21 मार्च से अनिश्चितकालीन आंदोलन कर शासन प्रशासन को वेतनविसंगती सुधारने के लिए दबाव बनाया जायेगा।
 संघ के संरक्षक श्री विजय झा द्वारा बताया गया की स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघर्ष करने वाले कर्मचारी है जिस तरह से पुरानी पेंशन बहाल किए उसी तरह सरकार को स्वास्थ्य संयोजकों की वेतन विसंगति दूर करना चाहिए । 
प्रदेश आईटी सेल प्रभारी श्री सुरेश पटेल सह प्रभारी संत साहू ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त संचालक के द्वारा 2016 में ही वेतन विसंगति दूर करने अवर सचिव को पत्र लिखा गया था लेकिन 2016 के बाद से 2022 तक 6 साल में कोई भी निर्णय नहीं लिया गया जिससे कर्मचारियों में आक्रोश है और स्वास्थ्य संयोजक इस बार सरकार के घोषणा पत्र के अनुरूप अपनी वेतन विसंगति सुधारने के लिए प्रतिबद्ध है ।
To Top