घर में अकेली महिला देख बिगड़ी ITBP के जवान की नियत... प्रदेश से सामनें आयी शर्मनाक घटना...

घर में अकेली महिला देख बिगड़ी ITBP के जवान की नियत... प्रदेश से सामनें आयी शर्मनाक घटना...

@धमतरी//इंटरनेट डेस्क।।
छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में मगरलोड थाना क्षेत्र में एक महिला को घर में अकेली देखकर आईटीबीपी जवान की नियत खराब हो गई। उसने महिला के साथ छेड़छाड़ कर दी। शनिवार को पीड़ित महिला का पति और उनके सास ससुर काम करने खेत गए थे। तभी 25 साल की महिला अपने बच्चों के साथ घर में अकेली थी। इसी बीच मौके का फायदा उठाते हुए युवक ने महिला से छेड़छाड़ की।

दरअसल, दिसंबर माह से जवान छुट्टी में घर आया हुआ था। आरोपित वाहिनी भारत तिब्बत सीमा में पुलिस आरक्षक के पद पर विशाखापटनम में तैनात है। पड़ोसी महिला ने घर में घुसकर बेज्जती करने के नीयत से हाथ-बाह पकड़ कर छेड़छाड़ किया और जब महिला चिल्लाने लगी तब आरोपी पुलिस के जवान उनके घर से भाग निकला।  

पीड़ित महिला ने रविवार को करेली बड़ी पुलिस चौकी में जाकर घटना की पूरा आपबीती सुनाई, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 354,454 के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध करके विवेचना में लिया गया। घटना के बाद आरोपी विशाखापटनम भागने की तैयारी कर रहा था। तभी पुलिस अधीक्षक धमतरी व मगरलोड़ थाना प्रभारी प्रणाली वैद्य के आदेशानुसार चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक संतोस साहू ने अपने अमले के साथ घेराबंदी कर आरोपी को दबोचने में सफल रहे। 

ज्ञात हो कि आरोपी पुलिस का जवान और पीड़ित महिला एक ही गांव व एक ही जाति के हैं। आरोपी का नाम डोमार सिंह जांगड़े पिता संतराम जांगड़े 30वर्षीय ग्राम करेली बड़ी निवासी है, जिसे पुलिस ने सोमवार को वेलेंटाइन डे के दिन गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।


साभार :- इंटरनेट वेबसाइट।
To Top