विधायक अम्बिका सिंह देव की संवेदनशीलता देख स्थानीय महिलाओं की आँखें हुई नम...I

विधायक अम्बिका सिंह देव की संवेदनशीलता देख स्थानीय महिलाओं की आँखें हुई नम...I

@बैकुंठपुर//संतोष कुमार।।
कुछ दिनों पूर्व क्षेत्र भ्रमण के दौरान ग्राम मचबंधा की महिलाओं नें बैकुंठपुर विधायक श्रीमती अम्बिका सिंह देव को अपने घर आमंत्रण किया, जिस पर उन्होंने तत्काल आमंत्रण स्वीकार कर महिलाओं के साथ चली गयीं, पहले तो महिलाओं का एक समूह उनके स्वागत सत्कार में लग गया उसके पश्चात उन्होंने अपनी समस्याएं विधायक महोदया के समक्ष रखी जिस पर कार्यवाही करते हुए तत्काल हैंड पंप खनन हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया गया। जिसके बाद तत्काल हैंड पंप खनन का कार्य किया गया, जिसे देख स्थानीय महिलाओं की आँखें ख़ुशी से नम हो गई।
पूर्व में जिस प्रकार स्व. कोरिया कुमार जी क्षेत्र में पानी की समस्याओं को लेकर संवेदनशील थे उन्हीं की तरह लोगों की समस्याओं के प्रति समर्पित भाव से कार्य करनें की मंशा वर्तमान स्थानीय विधायक में झलक रही है।
To Top