@राजनांदगांव
राजनांदगांव के मलाइडबरी निवासी विनोद टेम्बुकर सुपुत्र श्री शत्रुहन टेम्बुकर आशा बाई टेम्बुकर को राष्ट्रीय प्रेरणादूत अवार्ड से बिहार के छपरा जिले सम्मानित किया गया। विनोद टेम्बुकर को युवकों की सामाजिक संस्था फेस ऑफ फ्यूचर इंडिया ने 3 फरवरी को सम्मानित किया । प्रत्येक वर्ष देश के अलग अलग राज्य के सिर्फ 30 युवकों को यह सामान दिया जाता है। समाज सेवा के अलग अलग क्षेत्रो में निःस्वार्थ भाव सेवा कार्य करने हेतु इन्हें छत्तीसगढ़ से आमन्त्रित किया गया था। विनोद टेम्बुकर को यह पुरस्कार उनके द्वारा किये जा रहे सामाजिक कार्य महिला शसक्तीकरण , कोरोना जागरुकता, गांव में बच्चों को पढ़ाना, पर्यावरण संरक्षण, पौधरोपण केन्द्र सरकार द्वारा चलाए गए टीकाकरण अभियान, रक्तदान अभियान, सोशल मीडिया के माध्यम से रक्तदान जागरुकता अभियान आदि सामाजिक कार्यों के लिए दिया जाएगा। पिछले वर्ष विनोद टेम्बुकर को युवा पैडमैन के नाम से भी लखनऊ में सम्मानित किया गया वे गांव गांव जाकर और स्कूलो में जाकर महिलाओ को सभी लड़कियों को मासिकधर्म से सम्बंधित समस्याओ के बारे में चर्चा करते है इसके साथ ही साथ मार्किट में अवेलेबल महंगे से महंगे सेनेटरी नैपकिन को कम दाम में उपलब्ध भी कराते है।
विनोद टेम्बुकर दिग्विजय कॉलेज के राष्ट्रिय सेवा योजना इकाई 1 का स्वयंसेवक है कॉलेज में भी समाज सेवक क्षेत्र में जाने जाते है एवं विशेष प्रोग्रामो में भी अपना योगदान देते है और निःस्वार्थभाव से सेवा कार्य करते है। साथ ही साथ वर्तमान में चल रहे अभी जान जागरूकता अभियान रोको टोको के माध्यम से पुनः जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है इससे पहले कोविड दूसरे लहरे में 3 महीने घर से बहार रहकर कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए कोविड से घिरे लोगो की मदद करने और वैक्सीनेशन जागरूकता अभियान रोको टोको भी उस समय संचलित किये। जरूरतमन्द को खाना सब्जी व्यवस्था करवाना इत्यादि समाज सेवा में हमेशा योगदान देते थे।
विनोद टेम्बुकर ने बताया कि बिहार के 1 फरवरी को बुलाया गया उस दिन बहुत ही सुंदर तरीके से स्वागत समारोह हुआ छत्तीसगढ़ के बैनर के साथ पुष्पहार से स्वागत किया गया। दूसरे दिन की शुरुवात सुबह योग कार्यक्रम से हुआ और दोपहर खाना के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम था जिसमे सभी स्टेट वालो ने कार्यक्रम दिया इसके साथ ही साथ विनोद टेम्बुकर ने छत्तीसगढ़ की संस्कृति को बताते हुए एक छत्तीसगढ़ी कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया। 3 फरवरी को सम्मान समारोह कार्यक्रम था जिसमे मुख्य अतिथि निर्भया को इंसाफ दिलाने वाली सीमा समृद्धि जी थे और गृह रक्षा वाहिनी के कमांडर हरेन्द्र सिंह एफ एफ आई अध्यक्ष मन्टू कुमार यादव आर के मिशन आश्रम के स्वामी अति देवानंद महाराज थे। सीमा समृद्धि के साथ साथ सभी मुख्य अतिथियों से सम्मानित हुए विनोद टेम्बुकर।
विनोद टेम्बुकर ने बताया कि इस अवसर पर उपस्तिथ निर्भया दुष्कर्म कांड के दोषियों को फांशी के फंदे तक पहुचाने वाली,महिला सशक्तिकरण में अलग पहचान बनाने वाली सीमा समृद्धि ने कहा कि वर्तमाम माहोल में महिलाओ से हुए हिंसा में सिर्फ 20% दोषियों को ही सजा मिल पाती बाकि दोषी हमारी लचर कानून की वजह से छूट जाते है। ऐसे समय में हमे जरूरत है ऐसे समाज की निर्माण की जो महिलाओ कि इज्जत करता हो और उनका सम्मान करता हो।