@बालोद
बेलमांड विद्यालय में लंबे समय से कार्यरत हाई स्कूल प्राचार्य एस.आर साकार एवं प्राथमिक शाला प्रधान पाठक कृष्ण कुमार यादव का पूरा कार्यकाल समाप्त हुआ। हाई स्कूल प्राचार्य जो कि लंबे समय से प्राचार्य के पद पर सेवा दे रहे थे। वे समस्त छात्र-छात्राओं एवं पालकों से मिलजुल कर रहते थे उनकी कार्यों का पूरे इलाके में प्रशंसा है। अपने कार्यकाल में विद्यालय के विकास हेतु अनेक प्रकार के कार्यक्रम किए जिससे इस विद्यालय का नाम रोशन हुआ। खास बात यह है कि प्राचार्य के पद पर होने के बावजूद भी कक्षाएं लेते थे और उनके समझाने का भी तरीका आसान था। जिससे छात्र छात्राएं को याद करने में आसानी होता था। इस तरह से विद्यालय सेवा समाप्त होने पर सारे छात्र-छात्राएं एवं समस्त शिक्षक कमी महसूस कर रहे हैं। साथ ही साथ प्राथमिक शाला बेलमांड प्रधान पाठक कृष्ण कुमार यादव का भी कार्यकाल समाप्ति हुआ। लगभग 36 वर्षों तक एक ही विद्यालय में शिक्षक बनकर पदोन्नति में इसी विद्यालय में प्रधान पाठक बना था। ऐसा मानो तो आसपास के इलाके में काफी चर्चित शिक्षक थे। इतने लंबे समय तक एक ही जगह सेवा दे रहे हैं कृष्ण कुमार यादव ने अपनी याददाश्त के लिए शाला परिषद में भारत माता की मूर्ति मंत्रोचार के साथ स्थापित करवाया। भारत माता की मूर्ति को शिक्षकों की उपस्थिति में पूरा गांव को भ्रमण करवाया गया फिर पंडित के मंत्र उच्चार से उनको शाला परिषद में स्थापित किया गया। इस तरह से दोनों शिक्षकों की सेवा समाप्ति गांव वाले एवं छात्र -छात्राओं को बहुत ही कमी महसूस हो रही है। इस तरह से सेवा दे रहे शिक्षकों की सेवा समाप्ति पर ग्राम पंचायत एवं ग्राम समिति बेलमांड की ओर से भव्य बिदाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस तरह इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सरपंच मधुलता यादव, उपसरपंच संतोष साहू, सचिव श्यामलाल निषाद, ग्राम समिति प्रमुख महेंद्र कुमार साहू, ईश्वर चुरेंद्र, जीवन लेडिया, फूलबाई नायक, मुरलीधर साहू, खिलानंद कोठारी, गंभीर साहू, ग्राम समिति के समस्त पदाधिकारी एवं पंचायत के समस्त पंच छात्र-छात्राएं ,ग्रामीण उपस्थित थे।