समाज सेवा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 30 लोगों को मिला राष्ट्रीय प्रेरणा दूत पुरस्कार...-

समाज सेवा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 30 लोगों को मिला राष्ट्रीय प्रेरणा दूत पुरस्कार...-

PIYUSH SAHU (BALOD)
@CNB LIVE NEWS
दिनांक 3 फरवरी 2022 को युवाओं के सामाजिक टीम फेस आफ फ्यूचर इंडिया के द्वारा आयोजित राष्ट्रीय युवा विनिमय कार्यक्रम समारोह में देश के विभिन्न राज्यों से चयनित युवाओं को राष्ट्रीय प्रेरणा दूत पुरस्कार 2021-22से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि स्वामी अति देवानंद महाराज सीमा समृद्धि कुशवाहा एडवोकेट सुप्रीम कोर्ट राष्ट्रीय प्रेरणा दूत पुरस्कार उत्तर प्रदेश राज्य से 5 लोगों को मिला है जिनमें अपने जिले बलरामपुर से *विश्वजीत पुत्र श्री ओम प्रकाश
पहलवारा बलरामपुर नगर
ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्र है। जो कि राष्ट्रीय सेवा योजना से जुड़कर समाज में जागरूकता फैला रहे हैं। अभी तक इन्हे कॉलेज स्तर पर बेस्ट वॉलिंटियर्स का अवार्ड भी मिल चुका है। और इन्होंने विगत 2 वर्षों में 100 से अधिक वृक्षारोपण किया है और इसके साथ ही साथ इन्होंने कोरोना वैश्विक महामारी में मार्क्स सेनीटाइजर के महत्व के बारे में लोगों को जागरूक किया,
सड़क सुरक्षा यातायात नियमों का पालन करना, आदि अनेक समाजिक सेवा कार्य करके एक मिसाल स्थापित किए है। इनके इसी प्रकार के सभी को देखते हुए फेस आफ फ्यूचर इंडिया इन्हें 2021-22 का राष्ट्रीय प्रेरणा दूत पुरस्कार प्रदान किया।
जिनमें मुख्य रुप से कार्यक्रम अधिकारी डॉ अरविंद कुमार मिश्रा एवं एनएसएस हेड ( डीन) डॉक्टर सुमन अग्रवाल मैम जी का विशेष योगदान रहा है जिनके मार्गदर्शन में ही मुझे यह पुरस्कार मिल सका। मैं यह पुरस्कार प्राप्त करके अपने आपको गौरवान्वित महसूस करता हूं एवं समाज में यह संदेश देना चाहता हूं कि युवा साथी अधिक से अधिक कार्य करें जिससे हम आजादी के 75 वर्ष में भारत को वास्तविक आजादी मिल सके।
To Top