शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेलमांड में प्राचार्य का कार्यकाल पूर्ण होने पर दी गई विदाई... I

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेलमांड में प्राचार्य का कार्यकाल पूर्ण होने पर दी गई विदाई... I

Avinash
@बालोद//पीयूष साहू।।
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेलमांड में लंबे समय से प्राचार्य के पद पर अपनी गरिमामयी सेवा दे रहे श्री एस.आर. साकार जी की सेवानिवृत्ति के पश्चात आज उनके लिए विद्यालय परिवार की ओर से विदाई समारोह आयोजित की गई, श्री एस.आर. साकार जी हमेशा छात्र-छात्राओं के हित में कार्य करते थे जिस कारण से सभी छात्र-छात्राएं व आस-पास के नागरिक जन प्राचार्य जी को काफ़ी पसंद करते थे।

श्री एस.आर. साकार जी गरीब छात्र-छात्राओं के लिए खास तौर पर सहायता एवं मार्गदर्शन करते रहते थे, जिनके पास फीस जमा करने की राशि नहीं होती थी, किताब नहीं होते थे उनको वे सहायता प्रदान किया करते थे। प्राचार्य के पद पर होने के बावजूद भी वे निरंतर कक्षाएं लिया करते थे और छात्र-छात्राओं को ज्ञान देने में कोई कमी नहीं करते थे।

आज के समय में ऐसे शिक्षक एवं प्राचार्य का मिलना बहुत ही कठिन है, आज प्राचार्य पद पर श्री एस.आर. साकार जी का कार्यकाल पूर्ण होने पर समस्त शिक्षक एवं छात्र छात्राओं व गांव के पदाधिकारियों के द्वारा विदाई समारोह का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
To Top