@अंबिकापुर
भारत सरकार युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार (हरियाणा) में राष्ट्रीय एकता शिविर दिनांक 16 से 22 दिसम्बर 2021 तक आयोजित किया गया ,जिसका थीम आत्मनिर्भर भारत था। उक्त शिविर में छतीसगढ़ से 8 प्रतिभागियों और विश्वविद्यालय इंजीनियरिंग कालेज अंबिकापुर (सी. एस.वी.टी.यू. भिलाई) से ललित कुमार(बी-टेक माईनिंग सप्तम सेमेस्टर) ने छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने बताया कि इस राष्ट्रीय एकता में चयन होने में कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आर एन खरे एवं रा से यो कार्यक्रम अधिकारी डॉ. व्ही के द्विवेदी एवं समस्त स्वयं सेवक जो ईकाई से जुड़े है उनका योगदान रहा।संस्था प्राचार्य ने बताया कि इस शिविर में भारत वर्ष से 17 राज्यो के स्वयं सेवक प्रतिभागी रहे जिसमें छत्तीसगढ़ भी शामिल था। सात दिनों तक चले इस शिविर में विभिन्न प्रकार के योगाभ्यास, अध्यात्मिक जानकारी, सामाजिक क्रान्ति, मोटिवेशनल भाषण, खेल कूद भारत के ऐतिहासिक धरोहरों की जानकारी और अपने अपने राज्यों की संस्कृति को प्रदर्शित किया गया साथ ही प्रतिदिन विभिन्न राज्यों की संस्कृति और सभ्यता के संगीत और नृत्य कला से संबंधित कार्यक्रम हुए। राष्ट्रीय एकता शिविर मे छत्तीसगढ़ एन एस एस टीम ने राउत नाचा और पंडवानी की प्रस्तुति देकर लोगों का मन मोह लिया। शिविर के अंतिम दिन सभी शिविरार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। छत्तीसगढ़ टीम में कार्यक्रम प्रभारी योगेश देशमुख तथा स्वयं सेवको ललित कुमार, राजेंद्र निषाद, देवेन्द्र कुमार साहू, मोहित राठौर, सुमन साहू, कुमुदिनी साव, द्रौपदी राजपूत, हिमांक्षी यादव ने भाग लिया।