@अर्जुन्दा
प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी एक दिसंबर को विश्व एड्स दिवस मनाया जाता है। लोगों को एड्स वायरस के बचाव व सुरक्षा के बारे में जानकारी देकर राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वंय सेवकों ने जागरूक किया गया।
युवाओं में एड्स फैलने का प्रमुख कारण नशा :- स्वंय सेवक यशवंत टंडन
शासकीय महाविद्यालय अर्जुन्दा के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वंय सेवक यशवंत कुमार टंडन ने कहा कि जवानी की दहलीज पर कदम रखते ही जो युवक नशे की लत का शिकार हो रहे हैं उन्हें अब एचआईवी (एड्स) का वायरस का डंक भी लग रहा है। इंजेक्शन से नशा करने वाले युवाओं में 40 फीसदी से ज्यादा एच आई वी का शिकार हो चुके हैं।
एक तरफ नशा फैला रहा है तो उसके साथ-साथ एचआईवी भी पांव पसार रहा है। अब तक तो सुरक्षित यौन संबंध ही एड्स के वायरस एचआईवी के फैलने का प्रमुख कारण बन रहा था।
मगर नए आंकड़े के मुताबिक इंजेक्शन से नशा करना युवाओं में एचआईवी के फैलने का सबसे बड़ा कारण है। नशे की गिरफ्त में आने के बाद एचआईवी से बचने का इन युवाओं को ध्यान ही नहीं रहता। कई तो किशोरावस्था में ही नशे के आदि हो चुके हैं।
माता कर्मा कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय गुण्डरदेही की राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वंय सेविका पल्लवी बारले ने बताया कि एड्स (एचआईवी) वायरस यह कैंसर जैसी भयानक बिमारी से भी ज्यादा खतरनाक और जानलेवा बिमारी है। जो मनुष्य के सीधे रोग प्रतिरोधक तंत्र पर अपना प्रभाव डालता है। और शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता को नष्ट कर देता है। जिससे मनुष्य में रोगों से लडने की क्षमता खत्म हो जाती है और इसमें इंसान की मृत्यु तक हो जाती है। एड्स से बचने के लिए इसकी सही जानकारी और बचाव के उपाय से ही इस वायरस से बचा जा सकता है।