@सरगुजा//धीरज सिंह।।
भारतीय जनता युवा मोर्चा लखनपुर मंडल द्वारा जिला अध्यक्ष विजय सिंह तोमर जी के प्रथम मंडल दौरा एवं दो दिवसीय प्रवास मंडल अध्यक्ष महेश्वर राजवाड़े के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर प्रथम नगर आगमन पर युवा मोर्चा मंडल के द्वारा बाइक रैली के साथ उनका भव्य स्वागत किया गया तत्पश्चात मंडल कार्यसमिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें मुख्य रुप से लखनपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश साहू, दिनेश गुप्ता , मुनेश्वर राजवाड़े ,सतनारायण साहू, सचिन अग्रवाल ,अभिमन्यु सिंह मुकेश ठाकुर ,मदन राजवाड़े उपस्थित रहे।
जिला अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर का यह प्रवास कार्यक्रम दो दिवसीय रहा जिसमें प्रवास के दौरान रात्रि विश्राम ग्राम लटोरी के आश्रित ग्राम रामपुर में किया गया। सुबह देवगढ़ स्थित अर्धनारीश्वर महादेव के दर्शन के पश्चात ग्राम लेटरी में कामेंद्र राजवाड़े जी से शिष्टाचार भेंट कर ग्राम के युवा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक किया गया।
तत्पश्चात ग्राम कोरजा में भाजयुमो लखनपुर उपाध्यक्ष अवधेश यादव जी के घर चाय पी कर बिनकरा प्रस्थान किया। ग्राम बिनकरा में पंचायत भवन के समीप आस पास के ग्रामीणों से कई विषयों पर चर्चा की गई। पंचायत भवन में धान रकबा संशोधन को लेकर परेशान कृषकों से उनकी परेशानी सुनी और कलेक्टर साहब से उन विषयों पर बात कर के राहत दिलाने का भरोसा दिलाया।बीनकरा के बाद ग्राम पूहपुट्रा में भाजयुमो लखनपुर के महामंत्री इंद्रजीत राजवाड़े के घर भोजन कर ग्राम पंचायत के वरिष्ठों से आशीर्वाद व मार्गदर्शन प्राप्त किया।
प्रवास कार्यक्रम के दौरान युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर ने कहा कि आने वाले समय में युवा मोर्चा के सामने 2023 एक बहुत बड़ा लक्ष्य है जिसे हासिल करने के लिए प्रत्येक युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर केंद्र सरकार एवं पूर्व राज्य सरकार की की गई विकास कार्यों को घर-घर तक पहुंचाना पड़ेगा जिसके लिए सभी युवा मोर्चा के साथी बूथ स्तर पर काम करने के लिए तैयार हो जाएं क्योंकि लक्ष्य बहुत बड़ा है। युवा मोर्चा भारतीय जनता पार्टी की रीढ़ की हड्डी है और अपने लक्ष्य को पाने के लिए हमें तन मन से अभी से एकजुट होकर कार्य करना पड़ेगा।
कार्यक्रम के दौरान जिला मंत्री विकास शुक्ल चंदन,हर्ष जायसवाल, धीरज सिंह,अभिनंदन सिंह, दिगम्बर यादव , हर्षवर्धन पांडे, इंद्रजीत राजवाड़े जुगेश साहू ,अवधेश यादव, दिव्यांग गुप्ता श्रीजल साहू ,अक्षय गुप्ता, त्रिशांत दास, अभिषेक साहू ,निमित्त पांडे, राममूर्ति महंत ,रितेश विश्वकर्मा नरेंद्र यादव, पूरन राजवाड़े, जीत नारायण राजवाड़े, आकाश राजवाड़े, उदय नारायण राजवाड़े, सुखन राजवाड़े ,रोशन मुंडा ,अमरेश मुंडा, आशीष दास दीपक सारथी, जोगेंद्र पावले, जनेश राजवाड़े ,राकेश राजवाड़े, गोलू विश्वकर्मा ,मुकेश सिंह, अखिलेश सिंह बीरा ,रामप्रवेश, उदय आदि युवा मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।