@उपरवाह
राजनांदगांव जिले के घुमका क्षेत्र में इस बार कम बारिश होने से किसानों के सामने समस्या पैदा हो गई हैं। घुमका सहित उपरवाह क्षेत्र के सलौनी , बरबसपुर , जराही , खैरझिटी , जोरातराई , बघेरा , बरगाही , खैरा , बोइरडीह , भाठागांव सहित क्षेत्र के ग्रामो में बारिश नही होने से नुकसान से राहत दिलाने राज्य सरकार को उचित कदम उठाते हुवे घुमका क्षेत्र को सुखा ग्रस्त घोषित करने की मांग भाजपा घुमका मण्डल किसान मोर्चा के अध्यक्ष टाकेश सिन्हा ने की है।
किसान मोर्चा अध्यक्ष टाकेश सिन्हा ने कहा कि इस वर्ष बारिश नही होने से धान के फसलो को काफी छति पहुचा हैं। स्थिति ऐसी है कि बारिश नही होने से किसान अभी तक बियासी भी नही कर पाए हैं। अब बारिश भी हुई तो कोई फायदा नहीं। जिससे फसलो को बचाया जा सके। आषाढ़ सावन भादो में भी बारिश नही होने से किसानों की माथे पर चिंता की लकीरें शता रही है। अध्यक्ष टाकेश सिन्हा ने क्षेत्र के गांवों में जाकर देखा व किसानों से बातचीत हुई। जिसमें किसानों की माथे पर चिंता साफ साफ दिख रही थी। किसान कर्ज में डूब गए हैं। ऐसे में राज्य सरकार को घुमका क्षेत्र को सुखा ग्रस्त घोषित कर उचित मुवावजा दिया जाए व किसानों का कर्ज माफ करे। सरकार की उदासीनता के चलते किसान कर्ज में डूब गए हैं। किसानों को समय पर खाद , बीज नही मिली बहुत गम्भीर विषय है कि जिस किसानों के दम पर कांग्रेस सत्ता में आई है। वही किसानों की पूछ परख नही होना बहुत चिंता की विषय है किसान मोर्चा अध्यक्ष टाकेश सिन्हा ने किसानों की हालत व फसलो की बर्बादी देख राज्य सरकार से मांग की है कि घुमका क्षेत्र को सुखा ग्रस्त घोषित करे।
अब दिल्ली घूमना छोड़ , किसानों की ओर ध्यान दे सरकार
बीजेपी घुमका के किसान मोर्चा अध्यक्ष टाकेश सिन्हा ने राज्य के कांग्रेस सरकार पर तीखा प्रहार बोलते हुए कहा कि अभी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित उनके विधायक , मंत्री कुर्सी के लिए दिल्ली में अपना डेरा जमाए हुवे थे। उतना जब किसान खाद बीज के लिए भटक रहे थे। उस समय मुख्यमंत्री के विधायक , मंत्री सोसायटियो में डेरा जमा कर किसानों को खाद बीज उपलब्ध कराना था। पर किसानों के बलभुते सत्ता पर काबिज कांग्रेस की सरकार ऐसा नही चाहा किसानों को बीच मजधार में छोड़ दिया। अब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को ये कुर्सी का खेल छोड़ किसानों के ऊपर ध्यान देना चाहिए।