@प्रतापपुर//कमल चंद साहू।।
छत्तीसगढ़ शासन के शिक्षा मंत्री प्रेमसाय टेकाम जी का कार्यक्रम प्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र में कई जगहों पर रखा गया था, जहां शिक्षा मंत्री अपने कार्यकर्ताओं के बीच धूम-धाम के साथ 67वाँ जन्मदिन मनाये। आज कई अलग-अलग जगहों पर केक काटा गया। छत्तीसगढ़ के शिक्षा मंत्री प्रेम साय सिंह टेकाम के जन्म दिन में आज दिनभर कार्यक्रम प्रदेश भर में कई कार्यक्रम हुआ।
67 वा जन्म दिवस के अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रघुनाथ नगर, सरना में माननीय मंत्री प्रेमसाय टेकाम जी के कार्यक्रम में भव्य स्वागत देखने को मिला। वहीं बाबा बंशीधर मंदिर प्रांगण में केक काटकर जनता को संबोधित किया गया। जिसका प्रतिनिधित्व मंत्री प्रतिनिधि ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रघुनाथ नगर अशोक जायसवाल के द्वारा अहम भूमिका निभाया गया।
डॉक्टर प्रेमसाय सिंह टेकाम के जन्मदिन के अवसर पर शुद्ध देसी साइकिल प्रतियोगिता भी रखा गया था, जो सिलौटा अटल चौक से मां महामाया शक्कर कारखाना के मुख गेट तक साइकिल रेस आयोजित किया गया। इसका आयोजक कुमार सिंह देव कुमार बाबा जिला मंत्री प्रतिनिधि व ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी प्रतापपुर के द्वारा आयोजन किया गया। शिक्षा मंत्री के जन्मदिन को और यादगार बनाने के लिए ऐसे कार्यक्रम रखा गया है।
शिक्षा मंत्री के जन्मदिन के मौके पर स्कूलों में सामान्य ज्ञान और निबंध प्रतियोगिता व सामान्य ज्ञान के प्रश्न और निबंध में विषय निधि शिक्षा मंत्री से जुड़े छत्तीसगढ़ से जुड़े हुए थे।प्रतियोगिता उनके प्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग भाग में रखे गए।जिसमें चौथी से लेकर बारहवीं तक के छात्र प्रतिभागी रहे।
वही मंत्री जी के जन्मदिन के अवसर पर विशेष पिछड़ी कोरबा जनजाति को भू अधिकार पट्टा का भी वितरण किया गया। जिसमें विशेष पिछड़ी पंडो जनजाति को काबीज भूमि का पट्टा प्रदान करते हुए मंत्री जी ने उनके जीवन की मंगल कामना की। जिससे उनके जीवन में आर्थिक स्थिति कि सुधार होगी और वे अपने स्थल पर मकान बनाकर निर्भीक जीवन यापन कर सकेंगे। इसी कड़ी में पत्रकारों ने मंत्री जी से क्षेत्र में हो रही समस्याओं का भी सवाल रखा गया था। इसके पश्चात बलंगी क्षेत्र के प्रसिद्ध बाबा बंशीधर मंदिर प्रांगण में विशेष पूजा अर्चना किया गया व बालिकाओं के द्वारा देशभक्त से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। मंत्री जी के इस जन्मदिन के अवसर पर बालिकाओं द्वारा जन्मदिन उत्सव का गायन भी करते हुए नृत्य प्रस्तुत भी किया गया।
वही मंदिर प्रांगण में ही उन्होंने कई निर्माण कार्यों का भी लोकार्पण भी किया गया। शिक्षा मंत्री डॉक्टर प्रेमसाय सिंह टेकाम के इस जन्मदिन को लेकर कांग्रेसी नेताओं में काफी हर्ष देखा गया। इस उपलक्ष में पश्चिमी क्षेत्र कहे जाने वाले कई जगहों पर केक काटकर वह लड्डू बांटकर इस जन्मदिन को काफी हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया जिसमें इस क्षेत्र वाड्रफनगर, केनवारी, सरना, रघुनाथनागर, बलंगी आदि तमाम जगहों पर जन्मदिन उत्सव पर कार्यकर्ताओं तथा अन्य लोगों में काफी उत्साह एवं हर्ष उल्लास देखा गया।