@ राजनांदगांव
जिला भाजपा अध्यक्ष मधुसूदन यादव व जिला भाजयुमो अध्यक्ष मोनू बहादुर सिंह के अनुशंसा पर लाल बहादुर नगर भाजयुमो मंडल अध्यक्ष भोजराम वर्मा ने कार्यकारिणी जारी कर दी है, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष भोजराम वर्मा और जिला भाजयुमो विशेष आमंत्रित सदस्य ठाकुर परमानंद सेन के नेतृत्व में वनांचल क्षेत्र से युवा आगे आए जिसमें उपाध्यक्ष हीरेंद्र सिन्हा बागरेकसा, मंत्री घनश्याम यादव दीवानटोला, कार्यकारिणी सदस्य के रूप में पप्पू सिन्हा मंगीखुटा, अजीत उसेंडी, सुनील दूधनाँग कारूटोला, दुर्गेश सेन बागरेकसा, यू कुमार मकनपुर, देवेंद्र दमोह को सीतागोटा, घनश्याम कंवर नवागांव, नरेंद्र ऊईके खैरबना, गणेश टाटेकसा नियुक्त हुए वनांचल क्षेत्र को प्राथमिकता देने के लिए परमानंद सेन ने भोजराम वर्मा जी का आभार व्यक्त किया।