@सरगुजा//अविनाश यादव।।
व्यापारिक संगठन कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स(कैट) ने अपनी नई कार्यकारिणी की घोषणा की।कैट के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी.सी.भरतिया व महासचिव प्रवीण खंडेलवाल की सहमति से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर परवानी व प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र दोषी, कार्यकारी अध्यक्ष विक्रम सिंह देव, उपाध्यक्ष कन्हैया लाल गुप्ता द्वारा प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश अग्रवाल व प्रदेश मंत्री पंकज गुप्ता को नियुक्त किया।दोनों ही पूर्व से व्यापारी हित में कार्य कर रहे हैं।घोषणा होने से व्यापारी जगत ने हर्ष जताया है।