बलरामपुर जिला अंतर्गत वनपरिक्षेत्र में आने वाले मानपुर बिट में नवजात हाथी का बच्चा का मृत्यु हो गया जिसमें वन विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों में शोक मच गई है। जानकारी के अनुसार हाथी का बच्चा 4 माह का था।वह कुछ दिनों से अस्वस्थता की स्थिति में चल रहा था। वह काफी कमजोर हो गया था जिससे चलने फिरने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था।
हाथियों के झुंड में धक्का लग जाने की वजह से हाथी के बच्चे का मृत्यु होना बताया जा रहा है। वास्तविक वस्तु स्थिति की जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही पता चल पायेगा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हाथियों का झुंड तमोर पिंगला जंगल से आया हुआ है। जिसमें लगभग 12 हाथियों का झुंड है। दुनिया भर में हमारे देश के जनसंख्या दर नंबर वन पर है इस वजह से दिन प्रतिदिन क्षणिक स्वार्थ हेतु बेतहाशा जंगलों की कटाई की जा रही है। इसका खामियाजा जंगल सफाया होते नजर आ रहे हैं जिस कारण हाथी जंगल से गांव की ओर रुख कर रहे हैं।