CG :- छत्तीसगढ़ के बालोद जहां पर रथ यात्रा के दिन किये पर्यावरण यात्रा...-

CG :- छत्तीसगढ़ के बालोद जहां पर रथ यात्रा के दिन किये पर्यावरण यात्रा...-

PIYUSH SAHU (BALOD)
@ बालोद
 मुक्त अवधूत क्रीड़ा भूमि बेलमाण्ड ग्राम मे गुरुकृपा बाल संस्कार मानस परिवार और बाल संस्कार वृक्ष मित्र संस्था ने वृक्षारोपण कर मनाया। उक्त संस्था पहले से ही प्रत्येक सनातन और राष्ट्रीय पर्वो पर वृक्ष लगाकर पर्यावरण संरक्षण को समर्पित है। संस्था के प्रमुख पर्यावरण मित्र पुरुषोत्तम सिंह राजपूत ने बताया कि पिछले पाँच वर्षों से मानस मंडली ने बिना किसी व्यक्तिगत और सरकारी सहायता के अब तक छायादार, फलदार और दुर्लभ औषधि पौधो को मिलाकर अब तक 400 पौधे ग्राम के मुक्ति धाम , स्कुल मैदान, सड़क किनारे लगाकर संरक्षित कर चुकी है। इनकी सुरक्षा हेतु संस्था स्वयं के खर्च पर ट्री गार्ड लगाकर संरक्षित करती है। संस्था का मुल उद्देश्य पर्यावरण के संरक्षण के साथ साथ आम लोगो को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना है कि वृक्ष हमारे कितने हितैषी है। वैश्विक महामारी कोरोना के दुर्ग काल मे हम सभी बुन्द बुन्देलखण्ड सांस के लिए अपने परिजनों को देखा है ।यदि आज भी हम प्रकृति के संकेत को नही समझ पाये तो वह दिन दुर नही जब हमे प्रकृति हमे कठोर दण्ड देगी। इस लिए हम सब जागरुकता का परिचय दे और ईश्वर का अनुपम उपहार प्रकृति को बचाने का संकल्प लेकर अपने तीज त्योहारों को मनाये।और स्वस्थ मानवता के साथ साथ स्वस्थ समाज और स्वस्थ राष्ट्र के निर्माण के सहभागी बने। इस अवसर पर गुरुकृपा बाल संस्कार मानस परिवार के सदस्य कु देवकी, कु डिलेश्वरी ,रुद्र प्रताप ,पीयुष सहित योगेश्वर यादव और दयालु राम ठाकुर ने पौधा रोपण कर अभियान के सहभागी बने।
To Top