किसानों की समस्या को लेकर भाजपा किसान मोर्चा का हल्ला बोल।
प्रदेश भाजपा छत्तीसगढ़ के आह्वान पर एवं जिला भाजपा किसान मोर्चा के निर्देशानुसार आज किसानों की 16 सूत्रीय समस्याओं को लेकर भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के अर्जुंदा मंडल, खेरथा मंडल व गुंडरदेही मंडल का संयुक्त धरना प्रदर्शन नगर अर्जुंदा में संपन्न हुआ।
भाजपा नेताओं ने बारी बारी खाद की कमी को लेकर खाद के नाम पर गुणवत्ता हीन खाद किसानों को देने के नाम पर। बोनस की राशि किस्त हिसाब देने की विरोध पर किसानों को बीज ना मिलने ,गोबर खरीदी में घपला ,के साथ-साथ किसानों से जुड़ी अन्य समस्याओं को लेकर नगर के कारगिल चौक में जमकर खरी खोटी सुनाई इसके साथ ही प्रशासन के दुरुपयोग और प्रशासन के माध्यम से प्रदेश के विभिन्न विभागों में हो रहे भ्रष्टाचार को लेकर भी भाजपा नेताओ ने अपने भाषण में जमकर हल्ला बोला। भाजपा नेताओं ने मंच के माध्यम से भूपेश सरकार पर किसानों के साथ छल करने के अलावा किसानों के आर्थिक दुर्दशा का मुख्य कारण बताया। नेताओं ने कहा कि इन 2 वर्षों में भूपेश की सरकार ने किसानों को लोक लुभावने वादे दिखाकर खूब ठगा। जिसकी वजह से आज प्रदेश में किसान आत्महत्या करने पर विवश है। किसानों के छोटे-छोटे कामों के लिए अधिकारी पैसे की मांग कर रहे हैं। पर इन किसानों की समस्या को सुनने के लिए संसदीय सचिव जिले की महिला एवम विकास मंत्री एवं जिले के विधायक तीनों कांग्रेसी जनप्रतिनिधियों के पास समय नहीं है। रेत का खेल पूरे जिले जिले में चरम सीमा पर है। यही नहीं निर्माण कार्यों में भी पंचायतों के सरपंचों से कमीशन बाजी व दबाव पूर्वक कार्य कांग्रेसी विधायकों एवं नेताओं की पहचान बन चुकी है। लगातार क्षेत्र में चोरी जुआ सट्टा शराब के अवैध काम नेताओं के संरक्षण में धड़ल्ले से जारी है। जिसकी वजह से ही आज शांति का टापू कहा जाने वाला बालोद जिला और संस्कार की नगरी कहे जाने वाला अर्जुंदा अपराध गढ़ के रूप में तब्दील हो रहा है। बालोद जिले के तीनों विधायक कांग्रेसि होने के बावजूद कानून व्यवस्था बनाने में असफल नजर आ रहे हैं। धरना स्थल के बाद 16 सूत्री ज्ञापन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने गगनचुंबी नारों के साथ तहसील कार्यालय कूच किया।
कार्यक्रम को जिला भाजपा अध्यक्ष कृष्णकांत पवार, महामंत्री प्रमोद जैन किशोरी साहू, जिला भाजपा उपाध्यक्ष नरेश यदु, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष टोमन साहू, पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष लेख राम साहू पूर्व विधायक वीरेंद्र साहू, चेमन देशमुख, वरिष्ठ नेता जितेन्द्र साहू जिला भाजपा उपाध्यक्ष ठाकुर राम चंद्राकर,देवेंद्र जायसवाल, किसान नेता नेतराम साहू ,शिव धरमगुडे, महिला नेत्री पुष्पलता बघेल, नंदनी धाक ,थिनेश्वरी सोनकर, ,नीतीश मोंटी यादव, पुष्पेंद्र चंद्राकर, मंडल अध्यक्ष प्रणेश जैन,दुष्यंत सोनवानी,टीनेश्वर बघेल,किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष ओंकार सिन्हा,टीकाराम निषाद,चैतन्य निषाद, रोशन यादव ने मंच के माध्यम से सरकार को घेरा तो वही कार्यक्रम को सफल बनाने में किसान मोर्चा जिला कोषाध्यक्ष रोमन सोनकर,रमेश सोनवानी, टीका राम सांवरे ,विस्वास जीतू गुप्ता ,गविंद्र साहू,अनिल सोनी,कांशी सोनकर, पंकज चौधरी,विश्वजीत तिवारी, देवेंद्र साहू ,श्यामसुंदर साहू,रमेश, ओसाभ यादव, लेवन देशमुख,निर्मला साहू,गायत्री ठाकुर,प्रशांत भारद्वाज,डीगेंद्र साहू,प्रदीप साहू, उर्मिला साहू,दुर्गेश्वरी यादव,दीपेश देशलहरा,मोहित सिन्हा,निरंजन साहू, शैलेंद्र साहू, केशू साहू,यादव राम,गुलाब साहू,रोशन ,डिलेंद्र साहू,सुभाष साहू सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे जिला किसान मोर्चा के तत्वावधान में आयोजित इस धरना प्रदर्शन का संचालन किसान मोर्चा जिला महामंत्री श्री हेमंत साहू ने किया तथा आभार प्रदर्शन किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्री ओंकार सिन्हा ने किया।