@ लखनपुर // पीयूष कुमार साहू।।
रेड रिबन क्लब नोडल ऑफिसर महेंद्र दुबे और नेशनल सर्विस स्कीम के प्रोग्राम ऑफिसर डॉ. वी. के. द्विवेदी के द्वारा किया गया। वेबिनार का थीम इंपॉर्टेंस ऑफ योगा ड्यूरिंग कोविड-19 दिनांक 21-06-2021, समय दोपहर 12:00 बजे से 2:00 बजे तक रखा गया। इस वेबीनार में सर्वप्रथम कालेज के प्राचार्य डॉ. आर. एन. खरे ने वेबीनर का शुभारंभ करते हुए सारे अतिथियों का स्वागत किया और योग के बारे में महत्व बताया और योग हमारे शरीर के लिए कितनी जरूरी है यह बताया। उनके बाद मुख्य अतिथि( एन. एस. एस. कोऑर्डिनेटर, सी.एस.वी.टी.यू. भिलाई ) डॉ. एस. एन. पांडे ने यह बताया कि हमें पढ़ाई के साथ योग भी करना चाहिए साथ ही साथ यह भी बताया कि योग करने से हमारे शरीर में किस तरह के बदलाव आते हैं। उनके बाद हमारी मुख्य अतिथि (मास्टर ट्रेनर योग आयोग, छत्तीसगढ़) अवंतिका गजोरिया मैडम ने बहुत सुंदरता से अपने वाणी की शुरुआत की और भद्रासन, कपालभाति करके हमें उनके महत्व के बारे में बहुत सरलता पूर्वक यह बताया कि मनुष्य को योग क्यों जरूरी है। उसके साथ साथ गिलोय, एलोवेरा के पत्तों को दिखाते हुए हमें यह बताया कि कोरोना के वक्त गिलोय के काढ़ा बनाकर पीना चाहिए और एलोवेरा के महत्व को समझाया। उनके बाद हमारे विश्वविद्यालय के माइनिंग इंजीनियरिंग प्रथम सेमेस्टर के गोपाल कृष्णन सिंह ने योग करके दिखाया और इसके साथ साथ इसके महत्व को भी बताया। उनके बाद रेड रिबन क्लब के कैंपस एंबेसडर हर्ष शर्मा के द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया। मंच का संचालन दीपक कुमार शाह के द्वारा किया गया। इस वेबीनार में विश्वविद्यालय की शुभेच्छा वर्मा विश्वविद्यालय के भानु प्रताप गंधर्व, नीतीश कुमार, शिवप्रसाद प्रजापति, इतेश राजीव, कनिष्क पांडे ने भी भाग लिया।