कांग्रेस की घोषणा पत्र में आदिवासियों को आकर्षित करनें लिखे लोक-लुभावन घोषणाओं को पूर्ण न करनें पर BJP नें किया धरना प्रदर्शन...

कांग्रेस की घोषणा पत्र में आदिवासियों को आकर्षित करनें लिखे लोक-लुभावन घोषणाओं को पूर्ण न करनें पर BJP नें किया धरना प्रदर्शन...

@सरगुजा//धीरज सिंह।। 
भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश के आह्वान पर भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा सरगुजा के जिला अध्यक्ष धनराम नागेश जी के नेतृत्व में अंबिकापुर डॉ प्रीतम राम विधायक जी के निवास पर  धरना प्रदर्शन किया गया जिसमें निम्न बिंदुओं पर माननीय विधायक जी का ध्यान आकर्षित करते हुए घोषणा पत्र में आदिवासियों को आकर्षित करने के लिए लोक लुभावन घोषणा किया गया था जिसके परिणाम स्वरूप अजजा आरक्षित 29 में से 27 सीट तथा 3 सामान्य सीट से भी अजजा वर्ग के कांग्रेस विधायक चुनाव जीते परंतु दुर्भाग्यवश कांग्रेस सरकार का आधा कार्यकाल समाप्त हो जाने के बाद भी आदिवासी वर्ग के लिए किए गए  घोषणा और वादों पर अब तक कोई सकारात्मक पहल प्रारंभ नहीं किया और ना ही आप 30 कांग्रेस के अजजा विधायकों के द्वारा घोषणा को पूरा करने की दिशा में कोई आवाज उठाई गई जिससे नाराज भाजपा  आदिवासी कार्यकर्ता द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया। 
जिसमें पूर्ण रुप से उपस्थित पूर्व सांसद माननीय कमलभान सिंह जी एसटी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राम लखन पैंकरा जी, पूर्व महापौर प्रबोद मिंज, भाजपा सरगुजा के महामंत्री देवनाथ सिंह जी परमानंद तिग्गा, निशिकांत भगत ,नकुल सोनकर ,कमलेश टोप्पो, दीपक सिंह कोरबा, अनिल टोप्पो, जागेश्वर सिंह, अंकित तिर्की सालेम केरकेटा,  कृष्ण कुमार गौरव, राजा हरिश्चंद्र मींस युगल किशोर साय, संतोष पैकरा, राम पावले सुरेंद्र पैकरा,रितेश समाट, संजय मिंज, विशाल, तुशांत लकड़ा
To Top