@जरही//शशि रंजन सिंह।।
आज दिनाँक 11जून 2021 को युवा कांग्रेस व नगर पंचायत कांग्रेस कमेटी द्वारा पेट्रोल डीजल के मूल्य बढ़ोतरी को लेकर केन्द्र की भाजपा निति मोदी सरकार के खिलाफ इंडियन ऑयल फिलिंग स्टेशन पेट्रोल पम्प जरही पर जोरदार तरीके से धरना प्रदशर्न किया गया।
सर्वप्रथम सभी कांग्रेस गण जरही चौक से अपनी कार व बाईक को पैदल धक्का देते हुए व पेट्रोलियम मंत्री मुर्दाबाद, डीजल पेट्रोल मूल्य वृद्धि वापस लो मोदी सरकार हाय हाय के नारों के साथ इंडियन ऑयल पेट्रोल पम्प पहुँचे उसके पश्चात वही सामूहिक रूप से धरना प्रदर्शन व संबोधन कार्यक्रम किया गया।
नगर पंचायत एल्डरमैन प्रवीन सिंह भोला व एल्डरमैन रामप्रवेश यादव ने संबोधन में कहा कि देश की मोदी सरकार आमजनमानस को बर्बाद करने की नियत से बेतहाशा पेट्रोल डीजल एवं रसोई गैस मूल्य में बढ़ोतरी की है जिसके वजह से जनता त्राहिमाम कर रही है हम केंद्र सरकार से माँग करते हैं कि तत्काल पेट्रोल-डीजल मूल्य बढ़ोतरी वापस ली जाये।सेक्टर प्रभारी रविन्द्र सिंह ने कहा कि अगर केन्द्र सरकार जल्द मूल्यवृद्धि वापस नही लेती तो कांग्रेस पार्टी इसके लिए सड़कों पर उतरने को बाध्य होगी।
धरना प्रदर्शन में मुख्य रूप से रविन्द्र सिंह, रामप्रवेश यादव , प्रवीन सिंह भोला, कमला यादव, अभय विश्वकर्मा,सिद्धनाथ शर्मा, फिरोज खान, लक्ष्मी दास, पवन साय, सुमित सोनी,धर्मलाल राजवाड़े, आकाश, हसनैन खान, इरफान खान, उमेश तिवारी, प्रतोश गुप्ता, राजेश सिंह अन्य सदस्य उपस्थित रहे।