CNB LIVE NEWS
लखनपुर:- लखनपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर सांकेतिक चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन किया। यह चक्का जाम देश मे बढ़ती महंगाई को लेकर किया। केंद्र की मोदी सरकार की गलत नीतियों के कारण देश मे पेट्रोलियम उत्पादों सहित खाद्य सामग्री और अन्य आवश्यक वस्तुओं के मूल्य में बेतहाशा वृद्धि हो रही है।महंगाई के खिलाफ कांग्रेस सड़क पर उतर आई है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मोहन मरकाम के निर्देश पर लखनपुर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने दोपहर12 बजे सांकेतिक चक्काजाम किया। देश भर में बढ़ती महंगाई को लेकर छत्तीसगढ़ कांग्रेस विरोध प्रदर्शन कर रही है।धरना प्रदर्शन में प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि विक्रमादित्य सिंह देव, लखनपुर जप उपाध्यक्ष अमित सिंह देव, लखनपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कृपाशंकर गुप्ता, aipc संभाग समन्वयक रणविजय सिंह देव, युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह देव, वरिष्ठ अधिवक्ता नरेंद्र पांडेय, एल्डरमैन सराफत अली , दिनेश तायल, शैलेंद्र गुप्ता,गप्पू खान, युवा कांग्रेस सोसल मीडिया ब्लॉक संयोजक मक़सूद हुसैन, कांग्रेस पार्षद अमित बारी, मोजिब खान,हफीज खान, प्रकाश ठाकुर, संतोष यादव सहित कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।