विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून पर जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) ने किया पौधरोपण, पेड़ों की रक्षा करने लिया संकल्प

विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून पर जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) ने किया पौधरोपण, पेड़ों की रक्षा करने लिया संकल्प

शशि रंजन सिंह

भटगांव- भटगांव शिव मंदिर प्रांगण में संजीव सेठी जी के नेतृत्व में विश्व पर्यावरण दिवसपर स्वर्गीय श्री अजीत जोगी की स्मृति एवं पार्टी सुप्रीमो डॉक्टर रेनु जोगी के सकुशल स्वस्थ्य लौटने के उपलक्ष में कम से कम दो फलदारी पौधों का पौधरोपण का आयोजन किया गया एवं लोगों को पौधरोपण करने जागरूक किया।

इस दौरान जकांछ कार्यकर्ता संजीव सेठी और चेतन रजवाड़े ने कहा कि जब गर्मियों के दिनो में तेज धुप होती है, तब एक पेड़ के नीचे कई गाडिय़ां लोग खडे़ करते है और स्वयं भी खडे़ होते है, पेड़ हमारे पुरे जीवन काल में हमे फल, फुल, छाया, शुद्ध हवा, लकड़ी सभी प्रदान करता है, तो क्या हम वृक्ष लगाकर क्या अपने जीवन के प्रतिदिन का 15 से 20 मिनट उनकी सेवा में नहीं दे सकते है सभी व्यक्ति को ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने चाहिए।

इस दौरान मुख्य रूप से उपस्थित संजीव सेठी, कलाम, चेतन रजवाड़े, कुश ग्वाल , रवि विश्वकर्मा, ऋषिकेश सिंह, महेंद्र गुप्ता, अजीत गुप्ता ,पीयूष ,अनीश , बाऊलो , अंश नंदन व आदि के नाम प्रमुख है।
To Top