भाजपा (BJP) महिला मोर्चा बलरामपुर नें महासमुंद में भ्रष्टाचार उजागर करने वाले अधिकारी को सुरक्षा व मामले की जॉच की मांग को लेकर राज्यपाल के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन...

भाजपा (BJP) महिला मोर्चा बलरामपुर नें महासमुंद में भ्रष्टाचार उजागर करने वाले अधिकारी को सुरक्षा व मामले की जॉच की मांग को लेकर राज्यपाल के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन...

@बलरामपुर//कमल साहू।।
महासमुंद में भ्रष्टाचार उजागर करने वाले अधिकारी की सुरक्षा एवं मामले की जॉच की मांग को लेकर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला बलरामपुर द्वारा कलेक्टर के माध्यम से राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा ।

भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष सकुन्तला सिंह पोर्ते  और भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल कृष्ण मिश्रा ने कहा कि ढाई वर्षो में कांग्रेस शासन काल में छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार अपने चरम सीमा पर है, कांग्रेस के भ्रष्टाचार की कड़ी में महासमुंद के महिला एवं बाल विकास विभाग में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के उपहार सामग्री की खरीदी और मई माह के लिए वितरित रेडी टू ईट सामग्री में अनियमितता एवं विभाग द्वारा सन् 2018-19, 2019-20, 2020-21 साड़ी क्रय एक ही वर्ष में किया गया है, जिसको लेकर महिला बाल विकास अधिकारी  सुधाकर बोदले को प्रदेश सरकार के विरोध में धरना और अनशन पर बैठना पड़ा। प्रदेश में पहली बार ऐसा हुआ कि, किसी अधिकारी को सरकार के भ्रष्टाचार के खिलाफ अनशन पर बैठना पड़ा हो। आपको अवगत कराना उचित होगा कि, इन दोनों मामलों में ही लगभग 30 लाख से अधिक रकम का मामला प्रकाशन में आया है। ऐसे में अगर पूरे ढाई वर्षो में प्रदेश के सभी जिलो में हुई खरीदी की जॉच की जाये तो सैकड़ो करोड़ो के घोटालो की आशंका से इनकार नही किया जा सकता है, अतः यह स्थिति अत्यन्त गंभीर एवं विचारणीय है। 

उक्त मामलो के खिलाफ जब अधिकारी द्वारा आवाज उठाई गई एवं शिकायत की गई तो शिकायत पर ध्यान देने के बदले कांग्रेस सरकार द्वारा उक्त अधिकारी को प्रताड़ित किया जा रहा है एवं जब अधिकारी सरकार के इस रवैये से परेशान होकर स्वंय के घर पर ही अनशन पर बैठ गये तब पुलिस द्वारा उन्हें बलपूर्वक उठाकर ले जाया गया एवं उनकी गिरफ्तारी कर ली गई, सम्पूर्ण घटनाक्रम से विदित होता है कि, एक ईमानदार अधिकारी की आवाज को दबाने की कोशिश राज्य सरकार द्वारा किया जा रहा है एवं उनको शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है, जो की निन्दनीय है। उक्त सम्पूर्ण घटनाक्रम का एवं सरकार के रवैये का भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा बलरामपुर पूरजोर विरोध करती है, इसके अंर्तगत प्रदेश भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा छत्तीसगढ़ की  प्रदेश अध्यक्ष सालिनी राजपूत के निर्देशन में आज  भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला बलरामपुर  ने महासमुंद में भ्रष्टाचार उजागर करने वाले अधिकारी की सुरक्षा एवं मामले की जॉच की मांग को लेकर कलेक्टर के माध्यम से राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। 

ज्ञापन देने वालों प्रमुख रूप से भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्षा सकुन्तला सिंह पोर्ते के साथ भाजपा के प्रमुख नेता में से   भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल कृष्ण मिश्रा , महिला मोर्चा जिला महामंत्री सुषमा मिंज , पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष रविका एक्का , राधिका एक्का  ,सांसद प्रतिनिधि ओमप्रकास सोनी , भाजपा जिला महामंत्री ओमप्रकास जायसवाल , जे पी गुप्ता  , जिला मीडिया प्रभारी धर्मेन्द्र दुबे , एनजीओ प्रकोष्ठ के जिला संयोजक धीरेन्द्र कुमार द्विवेदी , पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष शिवनाथ प्रसाद जायसवाल , संजय सिंह , आशीष केसरी , रौशनलाल मणि , बीजेपी आईटी सेल से विशाल सोनी सामिल रहे। 


महिला मोर्चा की जिला अध्यक्षा सकुन्तला सिंह पोर्ते ने बताया कि 19 मई 2021 को महिला मोर्चा द्वारा ब्लाक एवं तहसील मुख्यालयों में ज्ञापन सौंपा गया व दिनांक 20 मई 2021 को भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा छत्तीसगढ़ द्वारा प्रदेश स्तरीय धरना प्रदर्शन आयोजित किया जा रहा है, जिसमें प्रत्येक जिले में महिला मोर्चा की समस्त कार्यकर्ता अपने-अपने निवास स्थान के सामने प्रदेश सरकार के विरोध में दोपहर 2 बजे से सायं 5 बजे तक धरना प्रदर्शन करेगी, जिसके अंतर्गत आज भाजपा  महिला मोर्चा मण्डल इकाई वाड्रफनगर ने भी ज्ञापन सौपा। 

वाड्रफनगर - भाजपा  महिला मोर्चा की मण्डल अध्यक्ष पुष्पा जायसवाल , महामंत्री अंजू कुशवाहा , मिनी पाटनवॉर , मिना भारती , आरती यादव , अंजलि तिवारी , शांति कुशवाहा, उर्मिला के साथ भाजपा मण्डल वाड्रफनगर के मण्डल अध्यक्ष पुरंजय मिश्रा , उपाध्यक्ष राजेन्द्र जायसवाल , भाजपा अल्पसंख्यक मण्डल अध्यक्ष अब्दुल अंसारी , रामविलास कुशवाहा सामिल होकर वाड्रफनगर के अनुविभागीय अधिकारी (रा.) के कार्यालय  पहुचकर  राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौपे।
To Top