@ बालोद// पीयूष कुमार साहू।।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के सात वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा ने सेवा कार्यक्रम चलाया। प्रदेश नेतृत्व के आह्वान और भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्णकांत पंवार ने मार्गदर्शन में किसान मोर्चा के रक्तदान शिविर में जिलाभर कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़कर रक्तदान किया। कार्यक्रम संयोजक भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष तोमन साहू ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राजनीतिक दल के नाते सेवा ही संगठन है। इस कार्य पर विश्वास करती है और कार्य भी लगातार करती है।
मोदी सरकार ने सबका साथ सबका विकास का सपना पूरा किया है। अंतिम व्यक्ति इस सपने को पूर्ण करने में सफल रही है। भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णकांत पंवार ने कहा कि भाजपा एक राजनीतिक दल के साथ-साथ सेवा करने वाला पहला राजनीतिक दल है जो जनता के बीच हमेशा तरह-तरह के अपने कार्यक्रम आयोजित करता रहता है। मोदी सरकार के 7 वर्ष पूर्ण होने पर सरकार के कामों की सराहना की गई। और जब भी जरूरतमंद मरीजों को रक्त की आवश्यकता होने पर युवा मोर्चा के कार्यकर्ता हमेशा उपस्थित रहेंगे। किसान मोर्चा प्रदेशमंत्री पवन साहू ने कहा कि पूरे प्रदेश में किसान मोर्चा के द्वारा रक्तदान कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जिले भर के कार्यकताओ ने ब्लड डायरेक्ट्री तैयार जन सेवा सदैव तैयार रहेंगे। इस मौके प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नागेंद्र मोनू चौधरी, जिला कोषाध्यक्ष रोमन सोनकर जिला मंत्री लोकेश्वर पांडे, मितेंद्र वैष्णव ,श्यामसुंदर साहू, भूपत हटीला ,संजय साहू ,अनिल साहू, गिरीश साहू, आदि लोगो ने रक्त दान किया गया।