लाॅकडाउन में समय का सदुपयोग करते हुए नि:स्वार्थ भाव से कर रहे 70 से अधिक पौधों की सिंचाई व देखरेख...

लाॅकडाउन में समय का सदुपयोग करते हुए नि:स्वार्थ भाव से कर रहे 70 से अधिक पौधों की सिंचाई व देखरेख...

@अर्जुन्दा//पीयूष साहू।।
 इन दिनों विश्व में फैली वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के प्रकोप व लाॅकडाउन के कारण लोग अपने घरों में रहकर खुद को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

वहीं बालोद जिले के गुण्डरदेही विकासखंड के ग्राम डुड़िया के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई आदर्श शासकीय भारती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अर्जुन्दा के राष्ट्रीय सेवा योजना के ब्लू ब्रिगेड व यूनिसेफ के स्वंय सेवक यशवंत कुमार टंडन गर्मियों में पौधों को धूप व पानी की कमी से नष्ट होने से बचाने के लिए पौधों के लिए दर्री तालाब से बाल्टी में पानी भरकर पौधों की सिंचाई कर नष्ट होने से बचा रहे हैं।

70 पौधों की कर रहे सिंचाई व देखरेख :

स्वंय सेवक यशवंत कुमार टंडन ने बताया कि जिस प्रकार जल मनुष्य के जीवन यापन व अन्य दैनिक क्रियाओं व संसार के समस्त जीव जंतु के लिए अति आवश्यक है ठीक उसी प्रकार पेड़ पौधों को भी जीवित रहने के लिए व जैविक क्रियाएं जैसे प्रकाश संश्लेषण इत्यादि कार्य के लिए जल की आवश्यकता होती है। 
 ग्राम डुड़िया के दर्री तालाब के पास खाली जगह पर लगे पौधों को सुरक्षित रखने व सहेजने का काम कर रहे हैं।

18 वें जन्मदिन पर लागा चुके हैं 18 पौधे :

रासेयो के स्वंय सेवक यशवंत कुमार टंडन ने अपने 18 वें जन्मदिन के अवसर पर जन्मदिन को रचनात्मक एवं सकारात्मक रूप से मनाते हुए अपने 18 वें जन्मदिन पर 18 पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण व लोगों को अपने जन्मदिन पर पौधे लगाने के लिए प्रेरित व जागरूक किया।
To Top