@रायपुर(वेब डेस्क)//CNB Live News।।
छत्तीसगढ़ में कोरोना का कहर जारी है। अलग अलग जिलों से बड़ी संख्या में मरीज सामने आ रहे है। इसी बीच रविवार को प्रदेश में 4 हजार 888 नए मरीजों की पहचान की गई है। दूसरी ओर 144 मरीजों की उपचार के दौरान मौत हो गई। राहत की बात यह रही कि बीते 24 घंटे में 10 हजार 144 मरीज इस वायरस को मात देकर घर लौटे है।
आज 4 हजार 888 नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि होने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 9 लाख 12 हजार 477 संक्रमित हो गई है। अब तक 7 लाख 97 हजार 150 मरीज स्वस्थ हुए हैं। प्रदेश में अब तक 11734 कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो चुकी है। नए मरीज मिलने और डिस्चार्ज होने के बाद अब सक्रिय मरीजों की संख्या 1,03,593 हो गई है।
जिलेवार मरीजों की संख्या :
रायपुर- 220
दुर्ग- 123
राजनांदगांव- 104
बालोद- 121
बेमेतरा- 35
कवर्धा- 114
धमतरी- 68
बलौदाबाजार- 306
महासमुंद- 136
गरियाबंद- 90
बिलासपुर- 240
रायगढ़- 341
कोरबा- 316
जांजगीर- 404
मुंगेली- 174
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही- 178
सरगुजा- 405
कोरिया- 383
सूरजपुर- 255
बलरामपुर- 204
जशपुर- 220
बस्तर- 108
कोंडागांव- 15
दंतेवाड़ा- 53
सुकमा- 39
कांकेर- 146
नारायणपुर- 40
बीजापुर- 48
अन्य राज्य- 02