@रायपुर//CNB Live News।।
प्रदेश में बीते दिन 2824 नए कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है वहीं मरीजों के स्वस्थ्य होने की संख्या 6715 रही है। प्रदेश में अब तक कुल 9लाख 100 मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं। प्रदेश में कुल मरीजों की संख्या 9 लाख 62 हजार रही है।
प्रदेश में आज सबसे ज्यादा मरीज सरगुजा में मिले। सरगुजा में आज 266, सूरजपुर में 208 मरीज मिले हैं। वहीं रायपुर में संख्या अब 100 से कम रह गयी है। आज राजधानी में 94, बिलासपुर में 65 केस आये हैं। जशपुर में 169, रायगढ़ में 175, जांजगीर में 168, बलौदाबाजार में 166, कोरिया में 190 मरीज मिले हैं।
जांजगीर में आज सर्वाधिक 15 लोगों की मौत हुई है, जबकि रायगढ़ में 11 लोगो ने दम तोड़ा है। दुर्ग में 8, रायपुर में 3, कवर्धा और बलौदाबाजार में 4-4 मौतें हुई है।