@महाराष्ट्र(वेब डेस्क)//CNB Live News।।
पुलिस ने मंगवार को एक घर में चल रहे थे सेक्स रैकेट का खुलासा कर तीन नाबालिग लड़कियों और एक महिला को मुक्त कराया है। पुलिस ने बताया कि जबरदस्ती लड़कियों ये काम कराया जा रहा था। लड़कियों को अगवा कर यहां रखने का शक भी जाहिर किया गया है। पुलिस ने घर से एक महिला को भी गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार, ये मामला महाराष्ट्र के नागपुर शहर के मोतीलाल नगर का है जहां नाबालिग लड़कियों को उनके मर्जी के खिलाफ यहां सेक्स रैकेट का काला कारोबार कराते थे। सूचना मिलते ही पुलिस ने वहां छापा मार कार्रवाई किया और तीन नाबालिग लड़कियों और एक महिला को मुक्त कराया है। कुछ ही दिन पहले एक बॉलीवुड फोटोग्राफर भी महाराष्ट्र में कई जगहों पर इसी तरह का सेक्स रैकेट चलने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।
एक अधिकारी ने बताया कि कि दथौड़ा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। महिला और नाबालिगों से पूछताछ की जा रही है। 7 मई को बॉलीवुड फोटोग्राफर नासिर खान को ऑनलाइन सेक्स रैकेट चलने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। नासिर ने पहले अपना नाम बदलकर करण ठाकुर किया और फिर ऑनलाइन ये सेक्स रैकेट चला रहा था। मुंबई क्राइम) ब्रांच ने इस सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया था। इस मामले में भी ऑनलाइन बुकिंग का एंगल सामने आया है। माना जा रहा है कि लॉकडाउन में ये लड़कियां ऑनलाइन बुकिंग के सहारे ग्राहकों को बुला रही थी।