@बिश्रामपुर//सीएनबी लाईव न्यूज़।।
विश्रामपुर में 10 दिनों का लॉकडाउन होने की वजह से बाजारों में घूमनें व अपना भोजन इन्हीं बाजारों व दुकानों से प्राप्त करनें वाले सभी बेजुबा जीव जो विगत दिनों से भूखे थे, इस सम्बन्ध में बिश्रामपुर गौ सेवा मंडल की पूरी टीम नें उन्हें खिचड़ी बना कर खिलाया और आगे भी सम्पूर्ण लॉकडाउन में इन बेज़ुबान पशुओं जिनमें गौ वंश, कुत्ते, बिल्ली, अन्य पशु व पंक्षी शामिल हैं उन्हें मंडल द्वारा भोजन दिया जाएगा।
इस दौरान गौ सेवा मंडल के कार्यकर्त्ताओं नें बताया की अगर क्षेत्र में किसी को भी गौ माता जख्मी या किसी भी हालत पर दिखाई दे तो हमें तुरंत निम्न नंबरों पर कॉल कर उन्हें सूचित कर सकते हैं :-
अनीश कुशवाहा : 9111-409-467
कन्हैया दुबे : 9171-049-226