1. अगर आपका बच्चा जिद्दी है तो उसके कमरे के छत्त के पंखे में मोर पंख लगा दें। जब पंखा चलेगा और इसकी हवा बच्चे को लगेगी तो धीरे धीरे उनका जिद्दीपन कम होने लगेगा।
2. मोर और सांप में दुश्मनी है। सांप शनि व राहु के संयोग से बनता है। इसलिए मोर पंख को घर के पूर्वी और उत्तर पश्चिम की दीवार पर लगाने से राहु दोष परेशान नहीं करता। आपको भी अपने घर में मोर पंख रखना चाहिए।
3. नवजात बच्चे के सिर की तरफ दिनमोर का पंख चांदी के ताबीज में डाल कर रखने वो डरता नहीं है और साथ ही इस से नजरदोष से भी बचा जा सकता है।
4. यदि शत्रु आपको परेशान कर रहे हैं तो मोर पंख पर हनुमान जी के मस्तक के सिंदूर से मंगलवार या शनिवार की रात को शत्रु का नाम लिखकर घर के मंदिर में रख दें और सुबह बिना नहाए चलते पानी में बहा दें।
5. मोरपंख अटके हुए काम को पूरा करने में भी मदद कर सकता है। इस से आपको धन यश भी प्राप्त होगा। एक मोरपंख को राधाकृष्ण मंदिर में स्थापित करें। हर रोज़ 40 दिन तक उसकी पूजा करें। इसके बाद इसे लॉकर में रखें। इससे आपकी संपत्ति बढ़नी शुरु हो जाएगी।