डरना ज़रूरी है : कोरोना के दहशत के बीच ही यहाँ मिले एक साथ 13 पक्षी मृत... बर्ड फ़्लू की आशंका से थर्राया इलाका...

डरना ज़रूरी है : कोरोना के दहशत के बीच ही यहाँ मिले एक साथ 13 पक्षी मृत... बर्ड फ़्लू की आशंका से थर्राया इलाका...

@कवर्धा//सीएनबी लाईव।।
कोरोना के खौफ के बीच अब कवर्धा जिले में 13 पक्षी एक साथ मृत पाए गए है। जिले के पंडरिया नगर पंचायत में एक साथ छत पर मृत मिले है। इसके खबर सुनते ही लोगों में दहशत का माहौल है। लोगों इसे बर्ड फ्लू से जोड़ कर देख रहे है। लोगों को आशंका है कि इन सभी पक्षियों की मौत बर्ड फ्लू से हुई है। बहरहाल पशु चिकित्सक विभाग इन पक्षियों का सैंपल लेकर भोपाल भेज दिया हैं।

 

मिली जानकारी के अनुसार जिले के पंडरिया नगर पंचायत में बालन ठाकुर के घर की छत पर अचानक 13 पक्षी एक साथ मृत मिले है। जिसके बाद से लोगों में बर्ड फ्लू की आशंका के चलते दहशत का माहौल बना हुआ है। वही अब सैंपलों की रिपोर्ट आने के बाद इसकी पुस्टि हो पायेगी।




साभार : इंटरनेट वेबसाइट। 

To Top