शादी का झांसा देकर डेढ़ साल (Year) तक करता रहा यौन शोषण... महिला को छोड़ आरोपी हुआ लापता...

शादी का झांसा देकर डेढ़ साल (Year) तक करता रहा यौन शोषण... महिला को छोड़ आरोपी हुआ लापता...


@हिमाचल प्रदेश//सीएनबी लाईव।। 

प्रदेश के कांगड़ा जिले (Kangra District) में एक युवक ने 34 साल की महिला को शादी का झांसा देकर उसके साथ डेढ़ साल तक यौन शोषण (Sexually Abused) का मामला सामने आया है। बताया जा रहा हैं कि महिला और युवक एक कंपनी में कार्य करते हैं। जहां पर दोनों की मुलाकात हो गई। महिला के दो बच्चे भी हैं। वहीं महिला अपने पति (Husband) से अलग रहती है। अब अचानक से युवक महिला को छोड़कर फरार हो गया है। मामला पालमपुर के निकटवर्ती एक गांव का है। युवक के गायब होने के बाद पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस थाना में दर्ज करवाई है और युवक पर यौन शोषण का आरोप लगाया है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक महिला ने पुलिस थाना पालमपुर (Police Station Palampur) में शादी का झांसा देकर युवक पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि युवक उससे शादी करने की बात करता था। इसी के चलते वह करीब डेढ साल तक साथ रहने के बाद फरवरी माह में अचानक गायब हो गया। इससे परेशान महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।

To Top