@छत्तीसगढ़//सीएनबी लाईव।।
भगवा वंदन मंच की ओर से समस्त प्रदेशवासियों को महाशिवरात्री की बधाई दी, भगवा वंदन मंच परिवार ने संदेश में कहा है कि महाशिवरात्रि का त्यौहार पूरे देश के साथ-साथ छत्तीसगढ़ में भी श्रद्धा और भक्तिभाव से मनाया जाता है। इस अवसर पर भगवान शिव से प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की है।
यूं तो शिवरात्रि पर्व हर महीने में एक बार आता है, लेकिन फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को आने वाली शिवरात्रि की बात ही सबसे खास है। इस दिन को ही महाशिवरात्रि कहा जाता है। पौराणिक मान्यता के अनुसार यही वो दिन है, जब भगवान शिव का विवाह हुआ था। इस खास दिन पर सभी शिव भक्त घर से लेकर शिवालय तक शिवलिंग की विशेष पूजा अर्चना करते हैं। तमाम लोग महाशिवरात्रि पर रुद्राभिषेक भी आयोजित करते हैं। रुद्राभिषेक में पत्थर या मिट्टी के शिवलिंग का पूरा साज श्रंगार करके उसकी पूजा उपासना की जाती है।
विगत दिनों पूर्व नवरात्रि के पावन पर्व पर युवाओ के हृदय में राष्ट्र प्रेम,धर्मप्रेम का भाव जागृत करने भगवा वंदन मंच का गठन हुआ जिसका उद्देश्य युवा वर्गों को साथ मे जोड़कर युवाओ के हृदय में हिंदुत्व की भावना और मानव सेवा के साथ ही युवा वर्गों के व्यक्तित्व विकाश के उद्देश्य के साथ इस संगठन का गठन हुआ है।
इस संगठन के मुख्य सूत्राधार नागेश यदु (भाजपा उपाध्यक्ष, संयोजक छात्र युवा मंच) है |
प्रदेश प्रमुख - पीयूष साहू (बेलमाण्ड)
प्रदेशाध्यक्ष - अशोक तिवारी (रामनगर मोतीपुर राजनांदगांव)
प्रदेश उपाध्यक्ष - कृष्णकांत साहू
प्रदेश उपाध्यक्ष - उमेश साहू
प्रदेश उपाध्यक्ष - जितेंन्द्र कुमार साहू
प्रदेश उपाध्यक्ष - झुलेंद्र वर्मा(छात्र युवा मंच डोंगरगढ़ अध्यक्ष)
प्रदेश महामंत्री - चंद्रशेखर तिवारी
प्रदेश मंत्री - आशीष साहू
प्रदेश मीडिया प्रभारी - शीतल वर्मा (छात्र युवा मंच ग्राम अध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी डोंगरगढ़)
चंद्रभान जंघेल(भाजपा मंत्री)
प्रदेशाध्यक्ष छात्र युवा मंच,माधव साहू
प्रदेश मंत्री छात्र युवा मंच,पुष्कर अमान्दिये,मनीष साहू,मुकेश साहू,योगेश साहू,कृष्णा बंजारे,निखिल साहू,यश देवांगन,लक्की पटेल,जागेन्द्र चंद्रवंशी,उकेश कुमार, गुंडरडेही अध्यक्ष - खिलेश्वर प्रसाद, जालबांधा, अध्यक्ष - हितेश कुमार साहू, ग्राम सलोनी अध्यक्ष - दीनबंधु यदु.
मुख्य विषय के बारे में बताया की, हिन्दू समाज आज एकत्रित नही हो पा रहा है कारण युवा पीढिय़ों में धर्म शिक्षा का आभाव व बहुत सारे छोटे छोटे मन्दिरो की वजह से हर व्यक्ति अलग अलग बंट गया है सामाजिक दूरी बढ़ती जा रही है, भगवा वंदन मंच का लक्ष्य हिन्दू समाज को एक भगवा ध्वज के नीचे लाना है जिसके लिए एक भव्य विशाल मंदिर की परिकल्पना की गई है,जिससे राजनांदगांव में पर्यटन के क्षेत्र में और बड़ा नाम होगा,स्थान का चयन शक्तिपीठ माँ शीतला मंदिर राजनांदगांव का किया गया है, और ये सब जब तक जनता साथ ना दे तब तक मुमकिन नही है,फिलहाल भगवा वंदन मंच इसके लिए जन अभियान चलाने वाली है। इस के अलावा नवीन कार्यकर्ताओ का परिचय सम्मेलन,व नवीन कार्यकर्ताओ का गठन संगठन को मजबूती,आदि विषयों पर विचार किया गया।अभी संगठन का विस्तार चल रहा है भविष्य में पूरे प्रदेश लेवल पर कार्यकर्ता जोडऩे की तैयारी चल रही है ।