8 मार्च विश्व महिला दिवस पर महिलाओं को किया गया सम्मानित

8 मार्च विश्व महिला दिवस पर महिलाओं को किया गया सम्मानित

शशि रंजन सिंह
-जरही--विश्व महिला दिवस के उपलक्ष पर महिलाएं हुई सम्मानित--  विश्व महिला दिवस के उपलक्ष पर नवजन ज्योति समाज सेवी संस्था के द्वारा नगर पंचायत भटगांव इंटा भाटापारा में महिला दिवस के उपलक्ष पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मान देकर सम्मानित भी किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित तंद्रा चौधरी ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे हैं इसलिए वे पुरुषों से कंधे से कंधा मिलाकर भी चल रही हैं वह अपने परिवार को जिम्मेदारी को भी बखूबी से निभा रहीं हैं। कार्यक्रम में संस्था संचालक विकास कुमार प्रजापति ने हर पुरुष को हर महिला का सम्मान करना चाहिए उनके साथ भेदभाव ना हो साथी उनको सम्मान पूर्वक जीवन जीने का पूरा अवसर दिया जाना चाहिए, कानूनी जानकारी देते हुए कहा कि आज महिलाओं के अधिकारों के लिए बहुत सारे कानून बने हुए हैं इसकी जानकारी पूरी होनी चाहिए जिससे कि महिलाओं के साथ अन्याय व गलत ना हो इस अवसर पर नगर पंचायत भटगांव की सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व महिलाएं शामिल थी।
To Top