बिस्तर पर सोई 87 साल की बुजुर्ग महिला को उसके नालायक शराबी बेटे ने मार डाला। महिला को अपने इसी बेटे से बहुत ही लगाव था। पति की मौत के बाद वह उसी के साथ वह रहती थी। बुजुर्ग महिला के पेंशन से दोनों का खर्च चलता था। घटना बुधवार की देर रात तोरवा क्षेत्र में हुई। पुलिस ने आरोपी नालायक बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।
देवरीखुर्द की (87) सिरमती बाई पति मिट्ठू यादव रेल कर्मचारी थे। बुजुर्ग महिला के दो बेटे हैं। पति की मौत के बाद वह अपने छोटे बेटे परस राम यादव उर्फ मुंडू (35) के साथ रहती थी, जबकि बड़ा बेटा शंकर यादव पास के ही एक अन्य भवन में अपने परिवार के साथ रहता था।
परस आदतन शराबी है। उसकी विवाह नहीं हुई थी। 18 फरवरी की सुबह बुजुर्ग महिला का बड़ा बेटा शंकर उसके घर के पास से गुजरा तो दरवाजा खुली हुई थी। उसने भीतर जाकर देख तो उसकी मां लहुलुहान जमीन पड़ी थी। सिर,चेहरे व अन्य स्थानों पर चोंट के निशान थे। फिर इसकी सूचना पुलिस को दी।
तोरवा थाना पुलिस शव का पंचनामा कराया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मामला मर्डर का था। इसलिए सबसे पहले गायब परस पर शक हुआ। उसकी तलाश शुरू की गई। वह तोरवा चौक के घूमता मिल गया। पुलिस उसे लेकर थाने आई और मर्डर के संबंध में पूछताछ की। जब कड़ाई बरती तो टूट गया। उसने अपनी मां की मर्डर करना स्वीकार कर लिया।